Somvar Ke Upay: सोमवार को किस रंग के कपड़े पहनें-क्या दान करें?

Published : Nov 23, 2025, 03:33 PM IST
Somvar Ke Upay

सार

Somvar Ke Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार सोमवार बहुत ही खास दिन होता है क्योंकि इस दिन को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार से जुड़े अनेक नियम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। जानें इस दिन कौन-से काम न करें?

Astro Tips For Monday: एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं। इनमें से पहला दिन सोमवार होता है। धर्म ग्रंथों व ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का विशेष महत्व बताया गाय है क्योंकि ये वार महादेव से संबंधित है। सोमवार से जुड़े अनेक नियम भी विद्वानों द्वारा निर्धारित किए गए हैं जैसे सोमवार को किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए, कौन-से मंत्र का जाप करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल द्विवेदी से जानिए सोमवार से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition:दर्शन-पूजन के बाद कुछ देर मंदिर में क्यों बैठना चाहिए?

सोमवार को कौन-से उपाय करें?

1. सोमवार को भगवान शिवजी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इनके अलावा चंद्रदेव की पूजा भी इस दिन करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।
2. सोमवार को सफेद या अन्य किसी हल्के रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
3. सोमवार को चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना गया है जैसे दूध, सफेद कपड़ा, शक्कर आदि।
4. सोमवार भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना गया है जैसे महामृत्यु मंत्र आदि। शिव चालीसा का पाठ करने से भी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
5. अगर मन अशांत रहता है कि किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर सोमवार को चांदी की अंगूठी में मोती धारण करें।

ये भी पढ़ें-
Ravivar Ke Upay: रविवार को कौन-से 5 काम भूलकर भी न करें? जानें इस दिन के अचूक उपाय

सोमवार को कौन-से काम न करें?

1. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सोमवार को शक्कर का इस्तेमाल न करें यानी न तो शक्कर वाली चाय पिएं और न ही मिठाई आदि खाएं।
2. सोमवार को पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट का अनुभव हो सकता है।
3. सोमवार को किसी भी महिला जैसे माता, बहन आदि से विवाद न करें नहीं तो चंद्रमा से संबंधित अशुभ फल मिलने लगते हैं।
4. सोमवार को तामसिक चीजों का त्याग करना चाहिए जैसे मांस-मदिरा आदि।
5. सोमवार को गहरे काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। ऐसा करने से जीवन में अशांति बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम