Ravivar Ke Upay: रविवार के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस दिन कुछ खास काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Ravivar Astrology Facts: सप्ताह में 7 दिन होते हैं, इनमें से रविवार भी एक है। ये बहुत ही खास दिन होता है क्योंकि ये सौर मंडल के राजा सूर्यदेव से संबंधित है यानी इस वार के देवता स्वयं सूर्य भगवान हैं। रविवार से जुड़ी अनेक नियम व उपाय धर्म ग्रंथों व ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं जैसे इस दिन कौन-से काम न करें, किस रंग के कपड़े पहनें और कौन-से उपाय करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से रविवार से जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें-
Rudraksha Wearing Rules: जानें किस राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष है शुभ, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

रविवार को कौन-से 5 काम न करें?

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को तेल मालिश नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल मिलते हैं।
2. रविवार को मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।
3. रविवार को क्षौर कर्म भी नहीं करना चाहिए जैसे-बाल न कटवाएं, दाड़ी न बनवाएं और नाखून भी न काटें।
4. रविवार को काले, नीले या अन्य किसी गहरे रंग के कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। इससे परेशानी बढ़ती है।
5. रविवार को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें नहीं तो कष्ट का अनुभव हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: जीवन में पाना चाहते हैं सुकून तो चाणक्य की इन बातों को बांध लें गांठ

रविवार को कौन-से उपाय करें?

1. रविवार की सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य देना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है।
2. अगर आप तिलक लगाते हैं तो रविवार को कुमकुम का तिलक लगाएं।
3. रविवार को गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ माना गया है।
4. रविवार को जरूरमंद लोगों को गुड़, गेहूं, तांबा आदि चीजों का दान करने से शुभ फल मिलते हैं।
5. रविवार को लाल रंग की चीजें खरीदने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

रविवार को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

अगर आप सूर्यदेव से संबंधित शुभ फल पाना चाहते हैं तो रविवार को नारंगी, केसरिया या चमकीले रंग के कपड़े पहनें। ये सभी रंग सूर्य से संबंधित हैं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।