Surya Grahan 2025: 4 राशि वालों के लिए अशुभ है सूर्य ग्रहण, किसे मिलेगी बुरी खबर-कौन रहे सावधान? जानें राशिफल से

Published : Sep 19, 2025, 10:20 AM IST

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर, रविवार को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। 4 राशि वालों को इस दौरान बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

PREV
15
सूर्य ग्रहण 2025 का राशिफल

Surya Grahan 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रहण होता है तो उसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशि के लोगों पर होता है। किसी के लिए ये ग्रहण शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। इस बार साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन 4 राशियों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: क्यों होता है सूर्य ग्रहण ? जानें 5 अजीब मान्यताएं

25
मिथुन राशि वालों को मिलेगी बुरी खबर

सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण ये तनाव में आ सकते हैं। सोचे हुए काम अटक सकते हैं। किसी से वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे इनके आत्मसम्मान की ठेस पहुंच सकती है। पैसों की तंगी भी बनी रहेगी। परिवार में कलह होगी।

ये भी पढ़ें-
Ghata Sthapana Muhurat 2025: नवरात्रि के पहले दिन कब करें घट स्थापना? नोट करें 6 शुभ मुहूर्त

35
सिंह राशि वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पैसों की आवक बंद हो सकती है। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी, पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेने पड़ सकता है। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद होने के योग हैं। लव लाइफ की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी।

45
वृश्चिक वाले न करें इन्वेस्टमेंट

सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के लोग भूलकर भी इन्वेस्टमें न करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पड़ोसियों से कहासुनी संभव है। इस समय इन्हें अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बिजनेस में कोई डील हाथ से निकल सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी वजह से नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है।

55
मीन वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़ा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई गलत फैसला भी ये लोग ले सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories