Telugu Hanuman Jayanti 2023: तेलुगु हनुमान जयंती 14 मई को, जानें और कब-कब मनाया जाता है ये पर्व?

Published : May 14, 2023, 08:39 AM IST
telugu hanuman jayanti 2023

सार

Telugu Hanuman Jayanti 2023: हनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता कहा जाता है। इनका जयंती पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व ज्येष्ठ मास में मनाया जाता है। 

उज्जैन. मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा से हर तरह का दुख, तकलीफ, भय आदि दूर हो जाता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। (Telugu Hanuman Jayanti 2023) हनुमान जयंती को लेकर हमारे देश में कई मान्यताएं हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हनुमान जयंती का पर्व अलग-अलग तिथियों पर मनाए जाने की परंपरा है। उत्तर भारत में हनुमान अलग तिथि पर मनाई जाती और दक्षिण भारत में अलग। आगे जानिए तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व कब मनाया जाता है…

तेलंगाना और आंध्रा में इस दिन मनाते हैं हनुमान जयंती (Telugu Hanuman Jayanti 2023 Date)
तेलगु पंचांग के अनुसार, तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 14 मई, रविवार को है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हनुमान जयंती का ये पर्व 41 दिनों तक मनाते हैं, जो चैत्र पूर्णिमा से शुरू होता है।

उत्तर और मध्य भारत में इस दिन मनाते हैं हनुमान जन्मोत्सव
उत्तर और मध्य भारत में हनुमान जयंती का पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। ये तिथि राम नवमी के ठीक 7 दिन बाद आती है। पूरे देश में इस तिथि पर हनुमान जयंती की मान्यता सबसे अधिक है। इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन आदि किए जाते हैं।

दीपावली से पहले भी मनाते हैं हनुमान जयंती
कुछ धर्म ग्रंथों में हनुमान जयंती की तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी बताई गई है। ये तिथि दीपावली से ठीक एक दिन पहले आती है। इस तिथि की मान्यता इतनी अधिक नहीं है। इस तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व भी मनाया जाता है और यमराज की पूजा भी की जाती है।

तमिलनाडु में हनुमान जन्मोत्सव
तमिलनाडु में हनुमान जयंती को लेकर अलग मान्यता है। यहां ये पर्व मार्गशीर्ष अमावस्या पर मूल नक्षत्र का संयोग होने पर मनाया जाता है। अगर ऐसा संयोग न बने तो पौष मास की अमावस्या पर ये पर्व मनाने की परंपरा है। इस तरह देश में हनुमान जयंती का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है।



ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें सही डेट, पूजा विधि और शुभ योग

Achala Ekadashi 2023: अचला एकादशी 15 मई को, बुधादित्य व चतुर्ग्रही योग रहेगा इस दिन, जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

Vrishabha Sankranti 2023: 15 मई को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा अशुभ योग, शुभ फल के लिए करें ये उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम