2025 में कब है होली, दशहरा, दिवाली? नोट करें पूरे साल के त्योहारों की डेट

Published : Dec 10, 2024, 10:39 AM IST
2025-festival-list

सार

Year 2025 Festival Calendar: साल 2025 में किस महीने में कौन-सा प्रमुख त्योहार मनाया जाएगा, जैसे होली, दिवाली, दशहरा, इसके बारे में सभी जानना चाहते हैं। आगे जानिए साल 2025 के प्रमुख त्योहारों की जानकारी। 

Year 2025 Festival Date: साल 2025 में मकर संक्रांति और होली कब मनाई जाएगी, क्या इन त्योहारों को लेकर कोई असमंजस की स्थिति है। इनके अलावा लोग दिवाली, दशहरा आदि प्रमुख त्योहारों के बारे में भी जानना चाहते हैं। आपकी इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए आगे जानिए साल 2025 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…

कब है मकर संक्रांति 2025? (makar sankranti 2025 date)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, इस बार भी ये पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

2025 में महाशिवरात्रि कब है? (Mahashivratri 2025 date)

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस बार ये पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा।

होली कब है 2025? (holi 2025 date)

होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व 2 दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को और होली उत्सव 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

कब है गुड़ी, कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2025?

हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवंत की शुरूआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से होती है। इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 30 मार्च, रविवार को है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मनाया जाएगा।

2025 में कब से कब तक रहेगा सावन? (savan 2025 date)

हिंदू धर्म में सावन मास को बहुत ही पवित्र मानते हैं। इस महीने में महादेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस बार सावन मास की शुरूआत 11 जुलाई, शुक्रवार से होगी, जो 9 अगस्त, शनिवार तक रहेगा। इस दौरान 29 जुलाई, मंगलवार को नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

2025 में कब है रक्षाबंधन? (rakshabandhan 2025 date)

श्रावण यानी सावन मास के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूर्णिमा तिथि होती है। इसे नारियल पूनम भी बोलते हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

2025 में कब है जन्माष्टमी? (janmashtami 2025 date)

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 अगस्त, शनिवार को पूरे देश में मनाया जाएगा।

कब से कब तक मनाया जाएगा गणेशोत्सव 2025?

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त, मंगलवार को मनाय जाएगा। इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। 6 सितंबर, शनिवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश उत्सव का समापन होगा।

2025 में कब है नवरात्रि-दशहरा? (Navratri-Dussehra 2025 date)

नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होगा, जो 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

2025 में कब है दिवाली? (diwali 2025 date)

साल 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को, नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर, रविवार को, दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन स्नान-दान अमावस्या रहेगी। गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर, बुधवार को और भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-

2025 में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, यहां नोट करें पूरे साल के मुहूर्त


जनवरी से दिसंबर 2025 तक, वाहन खरीदी के कितने मुहूर्त? नोट करें डेट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम