24 साल की एक्ट्रेस से शादी का वादा कर करता रहा रेप, मुंबई पुलिस ने किया आदित्य कपूर को गिरफ्तार

24 साल की एक्ट्रेस ने आरोपी के खिलाफ कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Gagan Gurjar | Published : Sep 14, 2022 10:46 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई में शादी का झांसा देकर एक एक्ट्रेस के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 24 साल की इस एक्ट्रेस ने आदित्य अजय कपूर नाम के शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर अपने निवास और फिर गोवा में रेप किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आदित्य को फिटनेस ट्रेनर बताया जा रहा है तो कुछ में इसे बिल्डर कहा जा रहा है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद आदित्य कपूर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तेलुगु फिल्मों की स्मॉल टाइम एक्ट्रेस है पीड़िता

पीड़िता तेलुगु फिल्मों की स्मॉल टाइम एक्ट्रेस बताई जा रही है। उसने कुछ तेलुगु फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस के मुताबिक़, आदित्य से उसकी मुलाक़ात उसके बांद्रा स्थित निवास पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने फ़ोन नंबर एक्सचेंज किए और लगातार संपर्क में रहने लगे। एक समय बाद दोंनों की नजदीकियां बढ़ गईं।

आरोपी ने शादी का वदा कर किया रेप

रिपोर्ट्स में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है, "FIR के अनुसार, आदित्य कपूर ने लड़की से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।" शिकायत में यह भी कहा गया है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में स्थित अपने घर पर और गोवा में एक्ट्रेस का रेप किया।

लड़की ने मना किया तो गाली-गलौज, मारपीट की

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "जब एक्ट्रेस ने कपूर से शादी करने के लिए कहा तो उसने उस पर फिजिकल रिलेशन बनाए रखने पर जोर दिया। लेकिन जब एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया तो वह उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने एक्ट्रेस के पैरेंट्स को उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भीभेजे और उसे मारने की धमकी भी दी।

कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

उत्पीड़न से परेशान होकर एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504, 506 (2), 67 और 67 (ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और मंगलवार को उसे अरेस्ट कर लिया है।

और पढ़ें...

GOD FATHER: सलमान खान और चिरंजीवी के डांस ने लगाई फ्लोर पर आग, गाने का प्रोमो लूट रहा दिल

Brahmastra: 100 से 310 करोड़ तक के बजट में बनी ये 31 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर लागत तक नहीं निकाल सकीं

'फिल्म इंडस्ट्री वालों को सिर्फ वर्जिन लड़की चाहिए, जब महिमा चौधरी ने खोला था बॉलीवुड का काला चिट्ठा

सनी देओल ने ना फिल्म की, ना ही साइनिंग अमाउंट लौटाया, प्रोड्यूसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सलमान खान को लड़की ने मारा था थप्पड़, ये 7 सेलेब्स भी पिटे, दो की पब्लिकली जमकर हुई थी पिटाई

 

Share this article
click me!