
एंटरटेनमेंट डेस्क. तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर दिल राजू (Dil Raju) दूसरी बार पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार सुबह उनकी पत्नी तेजस्विनी ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि 51 साल के दिल राजू पहले से ही हर्षिता रेड्डी नाम की एक बेटी के पिता हैं, जो उन्हें उनकी पहली पत्नी अनिता से है। हर्षिता शादी कर चुकी हैं और अब दो बच्चों की मां हैं।
2017 में हुआ आरती का निधन
दिल राजू की पहली पत्नी आरती का निधन 2017 में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ था। आरती को खोने के बाद मई 2020 में उन्होंने तेजस्विनी से दूसरी शादी की। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बेटी हर्षिता के कहने पर दूसरी शादी करने का फैसला लिया था।
दिल राजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी का एलान किया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "दुनिया में ठहराव आ गया है, पेशेवर मोर्चे पर हममें से अधिकांश के लिए चीजें बहुत अच्छी नहीं हैं। मैं पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत रूप से भी बहुत अच्छे समय से नहीं गुजर रहा हूं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि चीजें बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी। सब ठीक हो जाएगा। इसी उम्मीद के साथ अब यह समय आ गया है कि मैं नए पत्ते की ओर रुख कर खुशहाली के साथ अपनी निजी जिंदगी को फिर से शुरू करूं।"
उम्र में दिल राजू से 18 साल छोटी हैं तेजस्विनी
रिपोर्ट्स की मानें तो दिल राजू की दूसरी पत्नी तेजस्विनी एयरहोस्टेस रही हैं। हालांकि, इस बात की कहीं कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिल राजू और तेजस्विनी की उम्र के बीच तकरीबन 18 साल का अंतर बताया जाता है। शादी के वक्त कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि तेजस्विनी 31 साल की हैं और अगर इस हिसाब से देखें तो अभी उनकी उम्र 33 साल है। दिल राजू ने शादी के बाद यह खुलासा किया था कि तेजस्विनी ने अपना नाम बदलकर विघा रेड्डी कर लिया है।
दिल राजू के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल दिल राजू की दो फ़िल्में 'राउडी बॉयज' और 'एफ 3 : फन एंड फ्रस्ट्रेशन' रिलीज हो चुकी हैं। इसी साल उनकी तीसरी फिल्म 'थैंक यू' भी आ रही हैं। इसके अलावा वे 'थालापति 66' और 'आरसी 15' निर्माण भी कर रहे हैं, जो 2023 में रिलीज होंगी।
और पढ़ें...
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर आया पिता महेश भट्ट का रिएक्शन, मां और सासू मां भी फूली नहीं समा रहीं
शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई थीं आलिया भट्ट की सास, उम्र में बहू के मुकाबले 7 साल छोटी थीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।