Maaran Movie Review: कलम से Dhanush ने भ्रष्ट नेताओं की खोली पोल, 'मारन'की कहानी हिलाने वाली

Published : Mar 11, 2022, 04:07 PM IST
Maaran Movie Review: कलम से Dhanush ने भ्रष्ट नेताओं की खोली पोल, 'मारन'की कहानी हिलाने वाली

सार

'मारन' फिल्म में धनुष कलम की नोंक से गुंडों से निपट रहे हैं। वहीं, मालविका (Malavika Mohanan) के साथ उनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की नई फिल्म 'मारन'(Maaran) आज यानी 11 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस मूवी की खूब तारीफ हो रही हैं। मारन एक्शन थ्रिलर मूवी हैं। जिसमें धनुष एक खोजी पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वो जनता के सामने सच लाने के लिए जान की बाजी लगाते दिखाई देते हैं। 'मारन' फिल्म में धनुष कलम की नोंक से गुंडों से निपट रहे हैं। वहीं, मालविका (Malavika Mohanan) के साथ उनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

 मालविका भी इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं। धनुष से प्यार हो जाता है। दोनों मिलकर खोजी पत्रकारिता करते हैं। मारन (धनुष) सार्वजनिक रूप से राजनेताओं के गलत कामों और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। यह जानकर खलनायक पलानी (समुथिरकानी) मारन को मारने की कोशिश करता है। मारन कैसे बचता है। निर्देशक ने शानदार ढंग से तथ्यों की स्क्रीनिंग की है। रोमांच और एक्शन से भरी मूवी आप हॉट स्टार प्लस डिज्नी पर देख सकते हैं।

मारन में स्मृति वेंकट लोगों को आई खूब पसंद

वहीं मूवी को देखने के बाद जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं स्मृति वेंकट (Smruthi Venkat) की। जो मूवी में धनुष की बहन का किरदार निभाई हैं। मारन में स्मृति ने चित्ति का किरदार निभाया है। फिल्म में धनुष के साथ उनका नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मालविका ने धनुष की तारीफ में कही ये बातें

मालविका धनुष के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि धनुष एक ऐसे एक्टर हैं जो आपको काफी कुछ सीखाते हैं। वो वैसे कलाकार में नहीं होते कि अपना किरदार निभाया और निकल लिए। वो आपको पुश करते हैं आपकी कमियों और खूबियों के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि धनुष और मारन टीम के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है।

फिल्म 'मारन' के निर्देशक कार्तिक नरेन हैं। इसमें धनुष के साथ मालविका के अलावा मास्टर महेंद्रन, समुथीराकनी, स्मृति वेंकट और कृष्ण कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गीतकार विवेक के लिखे गीतों को फिल्म में संगीतकार जी वी प्रकाश ने सुरों से सजाया है।

और पढ़ें:

शादी के बाद और भी हसीन हुईं MOUNI ROY, चमकीली ड्रेस में फोटोशूट कराके फैंस पर गिराईं बिजलियां

Critics Choice Awards 2022: सामंथा रुथ प्रभु और कोंकणा सेन ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में Karishma Kapoor ने दिखाया स्वैग, लोलो को देख फिदा हुए फैंस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा संग शादी की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
Samantha Ruth Prabhu की 10 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में, एक को छोड़ सभी 100 करोड़ी