प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पहले शो में अच्छा रिस्पांस मिला है। वैसे टाइटल में राजा शब्द बेहद लकी साबित हुआ है। यहां हम बॉलीवुड मूवी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें राजा का इस्तेमाल हुआ
The Raja Saab से पहले कई बॉलीवुड मूवी में “राजा” शब्द दिखाई दिया है। इसमें से पांच मूवी की डिटेल हम आपके साथ शेयर करे रहे हैं। इन सभी फिल्मों ने सिनेमाघरों में धूम मचाई थी।
26
राजा हिंदुस्तानी (1996)
निर्देशक: धर्मेश दर्शन
आमिर खान, करिश्मा कपूर के लीड रोल वाली “राजा हिंदुस्तानी” फिल्म 90 के दशक की बड़ी ब्लॉकबस्टर में शामिल की जाती है। जब जब फूल खिले की रीमेक फिल्म में टैक्सी ड्राइवर राजा अपने हिल स्टेशन पर आई एक अमीर लड़की आरती से प्यार करने लगता है। फिर अमीरी-गरीबी की लड़ाई शुरु हो जाती है। इस मूवी का म्यूजिक सुपरहिट रहा था। इस फिल्म ने डिफेरेंट कैटेगिरी में फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड भी जीते।
36
राजा बाबू (1994)
निर्देशक: डेविड धवन
गोविंदा, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और कादर खान के लीड रोल वाली “राजा बाबू” ज़बरदस्त कॉमेडी और मसाला एंटरटेनर मूवी है। गोविंदा एक अमीर परिवार का बेटा है, जो अनपढ़ है, लेकिन एक पढ़ी लिखी लड़की से प्यार करने लगता है। हालांकि उसका पिता कादर खान दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं होता है। इसके गाने सुपरहिट हुए थे। शक्ति कपूर की कॉमिक टाइमिंग और कादर खान के डायलॉग इस फिल्म के ऑडियंस ने बेहद पसंद किए थे।
गोविंदा, आरती छाबड़िया,के लीड रोल वाली“राजा भैया” एक कॉमेडी फिल्म है। गोविंदा ने इसमें एक अनपढ़ युवक का किरदार निभाया है, जो इस वजह से हर जगहनापसंद किया जाता है। आरती के साथ उनकी जोड़ी पसंद की गई थी। इस मूवी के गाने भी खूब पसंद किए गए थे।
56
राजा (1995)
निर्देशक: इंद्र कुमार
संजय कपूर, माधुरी दीक्षित की “राजा” एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें राजा नाम का युवक गरीब होने के बावजूद स्वाभिमानी है। इस मूवी फिल्म में फैमिली वैल्यू, प्रेम और समाज में अमीर- गरीब के अंतर को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसका म्यूजिक बेहद पॉप्युलर रहा, “आंखियां मिलाऊं कभी” जैसे गाने खूब पसंद के कए गए थे। इस गाने में माधुरी दीक्षित का डांस आज भी याद किया जाता है।
66
राजा जानी (1972)
निर्देशक: मोहन सहगल
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी की मूवी “राजा जानी” एक रोमांटिक-ड्रामा मूवी है, इसमें धर्मेंद्र ने राजा जानी नाम के चोर का रोल निभाया, जो बदलते हालात की वजह से राजा का रूप धर लेता है। हेमा मालिनी के साथ उनकी केमिस्ट्री ज़बरदस्त रही थी। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और रोमांस का बेलेन्स है। यह फिल्म अपने समय में सुपरहिट रही थी। सफल फिल्मों में शामिल रही और आज भी टीवी पर पसंद की जाती है।