ये है Mithai Map of India, घेवर से लेकर बालूशाही तक इन फेमस डिश के हैं नाम

भारत अपने खानपान की विविधता के लिए प्रसिद्ध है, खासकर मिठाइयों के लिए। इस लेख में हम आपको भारत के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध मिठाइयों से रूबरू कराएँगे, जिनमें से कुछ के बारे में आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा।

Chanchal Thakur | Published : Sep 14, 2024 3:48 PM IST

सदियों से भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हमारे देश में नमकीन, खट्टा और मीठे की इतनी वैरायटी मिलेगी कि बहुतों के बारे में यहां के लोगों को ही नहीं पता। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपके से साथ भारत की मिठाई का नक्शा पेश करेंगे। इस नक्शे में भारत के अलग-अलग राज्यों में जो प्रसिद्ध और लेसर नोन मिठाई है, उसके बारे में हमने बताया है। चलिए तो भारत के इस नक्शे को भ्रमण करते हुए अपने देश के इन मिठाइयों के बारे में जानते हैं, और भविष्य में कहीं यहां जाने का मौका मिलेगा, तो इन मिठाई का जरूर स्वाद लेंगे।

भारत के इन राज्यों में प्रसिद्ध है ये मिठाइयां

Latest Videos

1. उत्तर प्रदेश – पेड़ा

मथुरा का पेड़ा बहुत प्रसिद्ध है। इसे खोये से बनाया जाता है और इसकी मिठास में घी की सुगंध होती है। पेड़ा के अलावा आगरा का पेठा, काजू कतली और बालूशाही भी प्रसिद्ध है।

2. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मिठाइयां

3. पश्चिम बंगाल – रसगुल्ला और संदेश

बंगाल के रसगुल्ले और संदेश मिठाई की दुनिया में प्रसिद्ध हैं। ये छैने से बनाई जाती हैं और हल्की मिठास होती है। इसके अलावा बंगाल में शोरभजा नामक यह मिठाई भी बहुत स्वादिष्ट है, इसे बचे हुए संदेश के साथ गाढ़े दूध को मिलाकर बनाया जाता है और तेल या घी में डीप फ्राई किया जाता है।

4. महाराष्ट्र – पूरन पोली

यह चने की दाल और गुड़ से भरी हुई मीठी रोटी है, जिसे महाराष्ट्र में विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। पूरनपोली के अलावा यहां मोदक और श्रीखंड भी बनाया जाता है।

5. गुजरात – मोहनथाल और बासुंदी

गुजरात में मोहन थाल और बासुंदी जैसी दो प्रसिद्ध मिठाइयां बहुत लोकप्रिय है, इसके अलावा यहां घारी भी खास तौर पर सूरत में बनाई जाती है, और यह मावा से तैयार की जाती है।

6. राजस्थान – मालपुआ और घेवर

राजस्थान में मूंग दाल हलवा, चूरमा लड्डू और घेवर ये सबसे प्रसिद्ध मिठाइयां हैं। मालपुआ एक प्रकार की मीठी पकौड़ी होती है, जिसे चाशनी में डुबोकर खाया जाता है।

7. पंजाब – फिरनी

पिन्नी लड्डू और गाजर का हलवा ये दो ऐसी मिठाइयां है,जिसे विशेष अवसरों पर पंजाब में बनाई जाती है। इसे केसर और सूखे मेवों से सजाया जाता है।

8. तमिलनाडु – पोंगल

मैसूर पाक – बेसन, घी और चीनी से बनी मिठाई। पोंगल – गुड़ और चावल से तैयार मीठा व्यंजन। अदिरसम – चावल और गुड़ से बनी पारंपरिक मिठाई। पायसम – चावल और दूध से बनी खीर। कोझूकत्ताई – नारियल और गुड़ से भरी चावल की पकौड़ी।

ऐसे भी पढ़ें: एक बैटर से बनाएं 4 साउथ इंडियन रेसिपीज़

9. कर्नाटक – मैसूर पाक

ओंबट्टू (पुरनपोली) – गुड़ और दाल से भरी मीठी रोटी। धारवाड़ पेड़ा – मावे से बनी धारवाड़ की खास मिठाई। काजू उंडे – काजू से बने लड्डू। रावण हलवा – रागी आटे से बना खास हलवा ये सभी कर्नाटक की प्रसिद्ध मिठाइयां है।

10. केरल – पायसम

उन्नीअप्पम: चावल, केला और गुड़ से बनी तली हुई गोल मिठाई। इलायदा: नारियल-गुड़ भरी चावल की पिट्ठी, केले के पत्ते में स्टीम की हुई। पलपयसम: दूध, चावल और चीनी से बनी खीर। कोझिकोड हलवा: गेहूं, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बना हलवा, खासतौर पर कोझिकोड में प्रसिद्ध। केरल का पायसम (खीर) ओणम और अन्य त्योहारों पर विशेष रूप से तैयार किया जाता है। इसे नारियल के दूध और गुड़ से बनाया जाता है।

11. आंध्र प्रदेश – पुथरेकुलु

यह मिठाई पतली परतों में बनी होती है, जिसमें चीनी और घी भरा जाता है। इसके अलावा यह भी यहां की प्रसिद्ध मिठाइयां है, पुथरेकुलु, अरसलु, बोबा बट्टू, खाजा, सन्ना पोन्नाम आंध्र प्रदेश की यह मिठाई बेहद खास मानी जाती है।

12. ओडिशा – छेना पोड़ा

यह मिठाई छैने से बनाई जाती है और इसे ओवन में बेक करके तैयार किया जाता है। इसका स्वाद बेहद अनूठा और स्वादिष्ट होता है।

13. हरियाणा – बालूशाही

हरियाणा में बालूशाही काफी प्रसिद्ध है। यह घी में तली गई मिठाई होती है, जिसे चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है।

14. मध्य प्रदेश – मालपुआ

यहाँ मालपुआ बहुत पसंद किया जाता है। इसे आमतौर पर त्योहारों और उत्सवों पर बनाया जाता है।

15. झारखंड – ठेकुआ

यह मिठाई खासतौर पर छठ पूजा के दौरान बनाई जाती है। ठेकुआ को गेहूं के आटे, गुड़ और नारियल से बनाया जाता है।

16. असम – पिठा

असम में चावल से बनी पिठा मिठाई बेहद प्रसिद्ध है, जिसे विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।

17. मणिपुर – चाहाओ खीर

यह काले चावल से बनी खीर है, जिसे मणिपुर में बेहद पसंद किया जाता है। इसका स्वाद खास और मिठास भरा होता है।

18. उत्तराखंड – बाल मिठाई

उत्तराखंड की यह पारंपरिक मिठाई खासतौर पर अल्मोड़ा क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है। इसे मावे और चीनी से तैयार किया जाता है।

19. हिमाचल प्रदेश – सिद्दू

यह एक प्रकार की मीठी रोटी होती है, जो खासतौर पर हिमाचल में बनाई जाती है।

20. तेलंगाना – कोब्बारी लड्डू

तेलंगाना में कोब्बारी (नारियल) लड्डू बहुत लोकप्रिय मिठाई है, जिसे नारियल और गुड़ से बनाया जाता है।

21. गोवा – बेबिन्का

गोवा की यह पारंपरिक मिठाई खासतौर पर क्रिसमस के समय बनाई जाती है। इसे नारियल के दूध, चीनी और अंडों से तैयार किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: फूलगोभी पकोड़ा रेसिपी: इसे बनाने के लिए क्या है आवश्यक सामग्री

22. मेघालय – पुथार टिप

मेघालय में पुथार टिप नामक मिठाई चावल से बनाई जाती है और यह वहाँ की पारंपरिक मिठाई है।

23. त्रिपुरा – मोई

यह मिठाई चावल और गुड़ से तैयार की जाती है। यह त्रिपुरा की प्रमुख पारंपरिक मिठाई है, जो खास पर्व और त्यौहारों में तैयार की जाती है।

24. सिक्किम – सैल रोटी

सिक्किम में सैल रोटी एक पारंपरिक मिठाई है, जो चावल के आटे से बनाई जाती है और इसे घी में तला जाता है।

25.नागालैंड – नागा खीर

नागालैंड की इस खीर को विशेष प्रकार के स्थानीय चावल और दूध से तैयार किया जाता है।

26. बिहार – खाजा

यह मिठाई विशेष रूप से बिहारी तीज और अन्य त्योहारों पर बनाई जाती है। यह कई परतों वाली कुरकुरी मिठाई होती है। इसके अलावा ठेकुआ, मालपुआ और तिल बर्फी भी प्रसिद्ध है।

Share this article
click me!

Latest Videos

श्राद्ध पक्ष में ये 6 काम कर देंगे पितरों को नाराज
जमानतः 7 शर्तों में बंधकर जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल
Siddhivinayak Ganapati Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | Siddhivinayak Ganapati
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
'BJP के मुंह पर कड़ा तमाचा है SC का आदेश' Kejriwal की जमानत पर AAP गदगद #Shorts