IND vs SA 2nd ODI: 359 का टोटल नहीं बचा पाए भारतीय गेंदबाज, साउथ अफ्रीका का ऐतिहासिक रन चेज

Published : Dec 03, 2025, 10:10 PM ISTUpdated : Dec 03, 2025, 10:23 PM IST
India vs South Africa 2nd odi

सार

India vs South Africa 2nd odi: रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। 

IND vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज में अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई है। आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे में तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीका ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। वहीं, भारतीय टीम के गेंदबाज 350+ स्कोर का टोटल डिफेंड करने में सफल नहीं हुए हैं। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के ऊपर पानी फिर गया है। एडन मारक्रम ने शतक लगाकर सब बेकार कर दिया।

टीम इंडिया की वनडे में डिफेंड करते दूसरी बड़ी हार

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 359 रन बनाकर हरा दिया है। यह दूसरी बार हुआ है, जब किसी विपक्षी टीम ने भारत को वनडे में 350+ चेज करके हराया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा करके दिखाया है। अब तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऐसा कर दिया है। इससे पहले 40 बार भारतीय टीम ने वनडे में 350+ टोटल बनाया था, जिसमें सिर्फ 1 बार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार वो आंकड़ा बढ़कर 2 हो चुका है। इस जीत का श्रेय साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को जाता है।

और पढ़ें- IND vs SA: दूसरे वनडे में विराट कोहली-ऋतुराज गायकवाड़ का धुआंधार शतक, टीम इंडिया बड़े टोटल की ओर अग्रसर

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ने फिर दिखाया जलवा

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ने एक बार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाजों की बत्ती गुल कर दी। एडन मारक्रम इस मैच में बतौर ओपनर खेलने आए और बल्ले से शतक जड़ दिया। उन्होंने 98 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 110 रन बनाए और मैच को पूरी तरह से बदल दिया। उनके अलावा मैथ्यू ब्रिटजके ने (64 गेंद 68 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (34 गेंद 54 रन), तेंबा बावुमा (48 गेंद 46 रन), कॉर्बिन बॉश (15 गेंद 29* रन) और केशव महाराज (14 गेंद 10* रन) बनाए। टोनी डी जॉर्जी ने भी 11 गेंदों पर 17 रनो का योगदान दिया। जिसके दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सबसे बड़ा वनडे रन चेज करके दिखाया।

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ का शतक बेकार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 358 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला। ऋतुराज ने 83 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 105 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने भी 93 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने भी अंत में 43 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 66* रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 24 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 बनाकर आउट हुए।

और पढ़ें- Virat Kohli Hundred: विराट कोहली ने 53वां ODI शतक लगाकर तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights