Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट ने तोड़े रिकॉर्ड, 2.5 लाख के पार पहुंची कीमत

Published : Sep 10, 2025, 11:53 AM IST
 india pakistan match ticket price

सार

Asia Cup 2025 Dubai Match Tickets: एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला 14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले ही इसकी टिकट आसमान छू रही है। 

India vs Pakistan Ticket Price Asia Cup 2025: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो गई है। इस लीग का सबसे धमाकेदार मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 14 सितंबर को खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसके लिए टिकटों की मारामारी चल रही है और इन टिकटों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। आइए आपको बताते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टिकट्स कितने में बिक रही हैं। बता दें कि इसी साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस के बीच में काफी बज देखा जा रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 टिकट प्राइस

एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टिकट ₹10000 से लेकर 2.5 लाख रुपए तक मिल रही है।

  • जनरल ईस्ट कॉर्नर में दो टिकटों के लिए 10000 तक की बुकिंग की जा रही है।
  • पवेलियन वेस्ट में दो टिकटों के लिए 28,174 रुपए में बुकिंग की जा सकती है।
  • ग्रैंड लाउंज में दो टिकटों के लिए 41,153 रुपए में बुकिंग की जा सकती है।
  • प्लेटिनम सीट्स के लिए 2 टिकटों के लिए 75,659 में बुकिंग की जा सकती है।
  • स्काई बॉक्स ईस्ट की दो टिकटों के लिए 1,67,851 रुपए देना होगा।
  • रॉयल बॉक्स की दो टिकटों के लिए 2,30,700 रुपए देना होगा।
  • वहीं, सबसे ज्यादा वीआईपी सूइट्स ईस्ट में दो टिकटों के लिए 2,57,815 रुपए तक फैंस देने को तैयार हैं।

और पढ़ें- Asia Cup 2025 Pakistan Squad: बगैर बाबर और रिजवान उतरेगी पाकिस्तान टीम, जानें किसे मिली जगह

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अब तक 18 मुकाबले हुए हैं। जिसमें भारत ने 10 बार जीत दर्ज की। वहीं, पाकिस्तान को केवल 6 मैच में जीत मिली है और 2 मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है। हालांकि, पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की टीम शानदार फार्म में नजर आ रही है। ऐसे में 14 सितंबर को होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- एशिया कप के पहले ही मैच में टूटा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, हांगकांग के प्लेयर ने रचा इतिहास

एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

पाकिस्तानी टीम- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल