धोनी से 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पू्र्व बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Published : Apr 12, 2024, 04:13 PM IST
dhoni 00.jpg

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माही से 15 करोड़ रुपये फ्रॉड केस के मामले में उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ्रॉड करना उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर को भारी पड़ गया। जयपुर पुलिस ने धोनी के एक्स बिजनेस पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर को उनकी ओर से दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये है कि आरोपी बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर पूर्व भारतीय टीम के कप्तान धोनी के बचपन के दोस्त भी हैं। पुलिस ने उनको नोएडा सेक्टर -16 से गिरफ्तार किया है।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी दिवाकर एक पूर्व क्रिकेटर भी हैं। एक कॉन्ट्रैक्ट में दिए गए नियमों को तोड़ने के साथ धोने के साथ कथित तौर 15 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी।

ये है पूरा मामला
पूर्व कप्तान धोनी 2017 में मिहिर और उनकी पत्नी सौम्या विश्वास के स्वामित्व वाली कंपनी आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड में एक बिजनेस पार्टनर के रूप में शामिल हो गए थे। उन्होंने भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी शुरू करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट भी किया था। ऐसे में अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और बिजनेस पार्टनर एमएस धोनी के साथ प्रॉफिट शेयर करने के लिए भी उत्तरदायी था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आरोप है कि कंपनी की ओर से कथित तौर पर स्पोर्ट्स एकेडमी शुरू करनी शुरू कर दी और धोनी को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। यही नहीं एकेडमी से होने वाले प्रॉफिट में भी धोखाधड़ी करते हुए धोनी को भुगतान नहीं किया। 

पढ़ें धोनी हुए धनवान : 1040 Cr नेटवर्थ, स्कूल, होटल, चॉकलेट बिजनेस से कमाई

कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने पर भी धोनी के नाम पर कारोबार  
धोनी के अधिवक्ता ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जाने के बाद भी पूर्व बिजनेस पार्टनर ने उनके नाम का फायदा उठाकर क्रिकेट अकादमियां और प्ले ग्राउंड्स बनवाए। अधिवक्ता ने बताया कि एम धोनी के साथ मिहिर का कॉन्ट्रैक्ट 2021 में रद्द कर दिया गया था।  

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच