2 बार के वर्ल्ड कप विजेता पीयूष चावला का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, भारत के लिए 13 साल पहले खेला आखिरी मैच

Published : Jun 06, 2025, 02:58 PM ISTUpdated : Jun 06, 2025, 03:26 PM IST
piyush chawla

सार

Piyush Chawla Retirement: टीम इंडिया के 36 वर्षीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने इंटरनेशलन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 35 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

Piyush Chawla Retirement: टीम के 36 वर्षीय स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने इंटरनेशलन क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने क्रिकेट के हरेक फॉर्मेट से रिटायर होने के ऐलान कर दिया। भारत के लिए उन्होंने 35 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुल 43 विकेट चटकाए। हालांकि, वो काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें टीम इंडिया में खेले हुए 13 साल हो गए। साल 2012 में पीयूष ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20i मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था।

दो बार की विश्व चैंपियन टीम का रह चुके हैं हिस्सा

पीयूष चावला भारतीय टीम के लिए कई बड़े मुकाबले खेल चुके हैं। वो 2 वर्ल्ड कप विनर टीम के साथ भी रह चुके हैं। पहली बार जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20i वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, तब पीयूष उस समय टीम के साथ बने हुए थे। इसके अलावा साल 2011 में जब भारतीय टीम ने 50-50 ओवर विश्व कप का खिताब जीता उस समय भी वो टीम का हिस्सा थे। गौर करने वाली बात यह है, कि दोनों बार इस स्पिन गेंदबाज को खेलने का मौका नहीं मिला।

पहली बार कब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे थे पीयूष?

भारतीय टीम के लिए पहली बार पियूष चावला ने 9 मार्च 2006 को पंजाब के मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पहला इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वहीं, पहला वनडे क्रिकेट उन्होंने 12 मई 2007 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके अलावा उन्हें पहली बार भारतीय टी20i क्रिकेट टीम में साल 2010 में खेलने का मौका दिया गया, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो खेलने के लिए उतरे। पीयूष टेस्ट और वनडे से ज्यादा टी20i क्रिकेट में अपना नाम कमाया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बारिश ने रोका खेल, टॉस में देरी; ईडन पार्क की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?
IND vs NZ 1st ODI Live: आपके नंबर पर फ्री तो नहीं SonyLIV? पैसे खर्च करने से पहले ऐसे करें चेक