BCCI ने राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। शुभमन गिल साल के बेस्ट पुरुष और स्मृति मंधाना बेस्ट महिला क्रिकेटर बनीं। समारोह में अन्य विजेता भी सम्मानित हुए।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को BCCI के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। रविवार को बोर्ड का सालाना अवॉर्ड फंक्शन हुआ। भारतीय क्रिकेट में इन तीनों के योगदान को देखते हुए उन्हें सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। BCCI के पूर्व सचिव और अब ICC के चीफ जय शाह ने ये अवॉर्ड दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को दूसरी बार साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। स्मृति मंधाना ने 5वीं बार बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर का खिताब जीता। मुंबई को घरेलू क्रिकेट की बेस्ट टीम का अवॉर्ड मिला, जबकि उल्हास गांधी को घरेलू क्रिकेट का बेस्ट अंपायर चुना गया।

Scroll to load tweet…

इनके अलावा, शेफाली वर्मा, हर्षित राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और आयुष म्हात्रे जैसे कई युवा और अनुभवी क्रिकेटरों को भी BCCI के अलग-अलग अवॉर्ड्स मिले।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक के चार खिलाड़ियों को भी सम्मान

द्रविड़ और रोजर बिन्नी के अलावा, कर्नाटक के दो और खिलाड़ियों को BCCI ने सम्मानित किया। मैकनील नोरोन्हा को सी.के. नायडू ट्रॉफी (अंडर-12) में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए अवॉर्ड मिला। वहीं, जगदीश सुचित को 2024-25 रणजी के प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का सम्मान मिला। सुचित अब नागालैंड के लिए खेलते हैं।

ICC ट्रॉफी जीतने वाली 5 टीमों का भी सम्मान

इस कार्यक्रम में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और इस साल का T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला वनडे वर्ल्ड कप, अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीमों का भी सम्मान हुआ। भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी इस फंक्शन में मौजूद थे।