'अब आगे बढ़ने...', पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, सामने आ गई असली सच्चाई

Published : Dec 07, 2025, 02:18 PM IST
smriti mandhana wedding called off

सार

Smriti-Palash Wedding rumours: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अचानक टल गई। स्मृति के पिता श्रीनिवासन की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इसी बीच अब क्रिकेटर ने अपना बयान दिया है और शादी को लेकर स्पष्ट किया है। 

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी टलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा बयान पोस्ट किया है और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश के साथ उनकी शादी टल गई है। बता दें, कि बीते महीने 23 नवंबर को स्मृति और पलाश की शादी होने वाली थी, लेकिन ठीक उसी दिन इसे पोस्टपोंड कर दिया गया। अब खुद स्मृति ने अपनी शादी रद्द होने को लेकर सफाई दी है।

स्मृति ने परिवार की निजता का सम्मान की कही बात

स्मृति मंधाना ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, पिछले कुछ हफ्तों से मेरे लाइफ को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि इस समय खुलकर बोलने की जरूरत है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह से रखना चाहता हूं। मगर मुझे यह स्पष्ट करना होगा, कि शादी रद्द हो गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं। आपसे भी यही विनती करती हूं, कि इस समय दोनों परिवारों की नीजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।

और पढ़ें- शादी से पहले स्मृति मंधाना को मिला खास सरप्राइज, गिफ्ट देख शर्म से हुईं पानी-पानी

भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति का ध्यान

भारतीय क्रिकेटर ने आगे लिखा कि, मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं आशा करती हूं कि मैं इंडिया के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं। मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।

क्यों टली थी स्मृति और पलाश की शादी?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच शादी अचानक से टल गई थी। शादी वाले दिन स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। स्मृति के पापा एस श्रीनिवासन के बीमार पड़ने की जानकारी मैनेजर ने दी। क्रिकेटर के मैनेजर द्वारा कहा गया था कि स्मृति के पिता की तबियत बिगड़ने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। उसके अगले दिन पलाश भी बीमार पड़ गए। इतना सब होने के बाद पलाश और स्मृति के बीच रिश्ते को लेकर भी अफवाहें उड़ने लगीं। अब स्मृति ने खुद बता दिया है कि शादी रद्द हो चुकी है।

और पढ़ें- Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना ने संगीत नाइट में डांस से बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल