Year Ender 2025: RCB और CSK नहीं, बल्कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई ये टीम

Published : Dec 07, 2025, 10:45 AM IST
RCB vs KKR IPL 2025

सार

Year Ender 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पहली ट्रॉफी उठाई। इसके बावजूद इस टीम को गूगल में सबसे ज्यादा सर्च नहीं किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स भी इसमें पिछड़ गई। 

Year Ender 2025, Google Search: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब अपने नाम किया। 18 सीजन के बाद चैंपियन बनी। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को धूल चटाई। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेशक बेंगलुरु ने बीते सीजन का खिताब जीता। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बवाजूद इस टीम को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च नहीं किया गया। सिर्फ आरसीबी ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी सूची में पीछे रह गई।

पंजाब किंग्स ने गूगल पर मारी बाजी

इंडियन प्रीमीयर लीग 2025 के फाइनल में हारने वाली टीम पंजाब किंग्स विश्वभर में 2025 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुई है। कुल मिलाकर पीबीकेएस दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टीमों की सूची में चौथे नंबर हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम 11 साल के बाद फाइनल में अपनी जगह बना ली। आखिरी बार 2014 में फाइनल में टीम पहुंची थी, उसके बाद 2025 में सीधा पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि एक बार फिर खिताब जीतने में पंजाब सफल नहीं हुई।

और पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन से पहले एक और विदेशी खिलाड़ी बाहर, नीलामी के लिए नहीं किया रजिस्ट्रेशन

अय्यर पर पंजाब किंग्स ने लुटाए थे पैसे

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ा दांव श्रेयस अय्यर के ऊपर खेला था। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए देकर टीम में जोड़ा था। श्रेयस ने भी अपनी टीम और मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और फाइनल तक पहुंचाया। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। अय्यर की कप्तानी में टीम लीग स्टेज में सबसे ऊपर रही। कुल 14 में से 9 मुकाबले पंजाब ने अपने नाम किए। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुसरे नंबर पर है। पहले क्वॉलिफायर में आरसीबी ने पंजाब को हराया और फाइनल में जगह बनाई। उसके बाद पंजाब ने मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालीफायर में हराया।

लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स ने भी मारी बाजी

पंजाब किंग्स के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम आता है, जिसे 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली दुनिया भर की टीमों में 5वें नंबर पर रही। सूची में पहले नंबर पर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मन एफसी रही। डीसी आईपीएल 2025 के दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई नही कर पाई थी, लेकिन इस टीम ने सीजन की शुरुआत अच्छी तरह से की। यह टीम 10 अंक तक पहुंचने में सफल रही।

और पढ़ें- IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल