Sunil Gavaskar Birthday: विराट कोहली की वाइफ से लेकर धोनी तक की क्लास लगा चुके हैं लिटिल मास्टर, देखें 5 विवादित बयान

Sunil Gavaskar 74th birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर 10 जुलाई को अपना 74 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो अपने खेल के साथ ही अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं उनके 5 सबसे विवादित बयान…

Deepali Virk | Published : Jul 10, 2023 2:52 AM IST / Updated: Jul 10 2023, 08:26 AM IST

15

गावस्कर ने अनुष्का शर्मा को लेकर दिया विवादित बयान

आईपीएल 2020 के दौरान कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि जब लॉकडाउन था तो कोहली ने सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की। इस बयान पर अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद गावस्कर ने माफी मांग कर सफाई भी दी थी।

25

शेन वॉर्न पर दिया विवादित बयान

सुनील गावस्कर ने दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न पर भी विवादित बयान दिया था और कहा था कि वह सबसे बेहतरीन स्पिनर नहीं थे, क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ औसत प्रदर्शन ही दिया। हालांकि, गावस्कर के इस बयान की टाइमिंग को लेकर उनकी खूब निंदा हुई थी, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

35

अश्विन और टी नटराजन को लेकर सेलेक्टर पर साधा निशाना

साल 2020 में सुनील गावस्कर ने रविचंद्रन अश्विन और टी नटराजन के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता, लेकिन अगर अश्विन और नटराजन एक मैच में परफॉर्म नहीं करेंगे तो उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा। यहां अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम है। अगर मुझ पर विश्वास नहीं होता तो रविचंद्रन अश्विन और नटराजन से पूछे। WTC 2023 में अश्विन को बाहर रखने पर भी गावस्कर खासा नाराज हुए थे।

45

एमएस धोनी के ग्लव्स पर भड़के लिटिल मास्टर

वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के बलिदान वाले निशान के ग्लव्स पहने थे। इस पर सुनील गावस्कर ने कहा था कि अभी धोनी को अगर ग्लव्स पहनने की अनुमति दी जाती है, तो दूसरे देशों के खिलाड़ी भी ऐसा कर सकते हैं और ऐसा होता है तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं।

55

गावस्कर ने जोफ्रा आर्चर के रवैए पर निकाली भड़ास

सुनील गावस्कर ने आईपीएल के दौरान जोफ्रा आर्चर के बीच में ही अपने देश लौट जाने पर खूब भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करोड़ रुपए देकर टीम का हिस्सा बनाया, लेकिन उन्होंने इस सीजन अपने प्रदर्शन से निराश किया है और बीच में ही लीग छोड़कर चले गए। उन्होंने यह तक कहा था कि ऐसे खिलाड़ी को 1 रुपए देने की जरूरत नहीं है।

और पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू किया, सनी लियोनी और संजय दत्त के साथ की फिल्में लेकिन शराब की लत ने बर्बाद कर दी जिंदगी, पहचाना क्या क्रिकेटर को

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos