T20 World Cup 2024: मुंबई में लाखों लोगों ने मनाया विश्व कप जीतने का जश्न, इस वजह से लौटे नंगे पांव, देखें वीडियो

Published : Jul 05, 2024, 11:29 AM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 12:24 PM IST
T20 WC victory parade

सार

मुंबई में लाखों लोगों ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने का जश्न मनाया। हालांकि इसके बाद हजारों लोगों को नंगे पांव घर लौटना पड़ा। क्योंकि अधिक भीड़ के चलते उनके चप्पल खो गए थे।

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतकर टीम इंडिया सपनों की नगरी मुंबई लौटी तो लोगों के उनका ऐसा स्वागत किया, जिसे आने वाले दशकों तक याद रखा जाएगा। टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के चैंपियन खिलाड़ियों ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि जीत का जश्न मनाने आए हजारों लोगों की चप्पलें खो गईं।

टीम इंडिया ने मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाला। कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम के खिलाड़ी खुली छत वाली बस पर सवार हुए। टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लिए भारतीय खिलाड़ी झूम रहे थे। सड़क पर लोग ही लोग थे, ऐसा लग रहा था मानों जनसैलाब उमड़ पड़ा हो।

 

 

टीम इंडिया की विश्व कप जीत के जश्न में खूब नाचे लोग

टीम इंडिया परेड में जैसे-जैसे आगे बढ़ी बहुत से लोगों ने बस के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की। बहुत से लोग अपनी जगह पर झूम रहे थे, नाच रहे थे। इस जश्न के समाप्त होने के बाद हजारों लोगों को अनोखी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल जश्न मना रहे इन लोगों की चप्पलें खो गईं थी। भीड़ इतनी थी कि पांव से चप्पल निकला तो फिर उसे पहन पाना मुश्किल हो रहा था। जो लोग जूते पहनकर आए थे उन्हें तो परेशानी नहीं हुई, लेकिन चप्पल पहनने वाले बहुत से लोगों को नंगे पांव घर लौटना पड़ा।

 

 

विजय परेड समाप्त होने के बाद सड़क पर दिखे चप्पल ही चप्पल

परेड समाप्त होने के बाद देर रात लोग अपने-अपने घर लौट गए। सड़क खाली हुई तो चप्पल ही चप्पल नजर आने लगे। किसी महिला का सैंडल टूट गया था तो कोई पांव से निकलने के बाद फिर से उसे पहन न सका। सड़क पर बिखरे पड़े हजारों चप्पलों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने दिखाया मरीन ड्राइव का जनसैलाब, आप भी देखिए जबरदस्त अंदाज- watch video

बारिश से भी टीम इंडिया के फैंस का उत्साह नहीं हुआ कम

विजय परेड को पहले शाम पांच बजे से निकाला जाना था, लेकिन टीम इंडिया को दिल्ली से मुंबई आने में देर हुई, जिससे परेड भी देर से शुरू हुआ। परेड के समय ही बारिश हो गई। लाखों लोग सड़क पर और वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। बारिश से भी टीम इंडिया के फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली और टीम इंडिया ने मां तुझे सलाम गाने पर क्या गजब किया- watch video

PREV

Recommended Stories

2025 बना संन्यास का साल: इन 8 स्टार खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट
IPL Mini Auction 2026: किस टीम को चाहिए कौन सा खिलाड़ी? जानिए पूरा प्लान