T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत पहुंची टीम इंडिया के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में पूरी भारतीय टीम एक साथ नजर आई और सभी ने धरती मां को सलाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: जब भी हमारा राष्ट्र गीत या राष्ट्रगान कहीं चलता है, तो सम्मान से खड़े होने के साथ ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जब लाखों करोड़ों लोग एक साथ वंदे मातरम गाएं, तो सिर्फ गर्व से छाती चौड़ी नहीं होती, बल्कि आंखों से आंसू भी छलक आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार, 4 जून 2024 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला। जब लाखों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाया। इतना ही नहीं भारतीय टीम भी जोश में रंगी नजर आई और पूरे क्राउड के साथ वंदे मातरम गाया। वाकई इस वीडियो को देखकर आप भी इस मोमेंट को अपनी आंखों में कैच कर लेंगे और सालों तक याद रखेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट कोहली और हार्दिक का जोशीला अंदाज

ट्विटर पर Mufaddal Vohra नाम से बने हैंडल पर भारतीय टीम की विक्ट्री परेड का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और पूरी भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में ट्रॉफी हाथ में ली हुई चलती नजर आ रही है और पूरा क्राउड वंदे मातरम गीत गा रहा है। इतना ही नहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी पूरे जोशीले अंदाज में मां तुझे सलाम कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 6 लाख 86 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसे साल 2011 विश्व कप जीतने वाला मोमेंट याद आ गया, जब इसी तरह से वानखेड़े स्टेडियम में लाखों लोगों ने वंदे मातरम गाया था।

Scroll to load tweet…

सड़क पर उतरा जनसैलाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने अजेय जीत दर्ज की। इस पूरे t20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा और चार दिन के बाद जब भारतीय टीम भारत लौटी तो मुंबई के नरीमन पॉइंट से विक्ट्री परेड शुरू हुई, जहां पर सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर भारतीय टीम का स्वागत किया। भारतीय टीम ओपन बस में सवार थी और पूरा जनसैलाब नजर आ रहा था। विक्ट्री परेड खत्म होने के बाद भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची और यहां पर भी फैंस का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय टीम और सभी फैंस ने जमकर डांस किया। इस दौरान भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 125 करोड़ की प्राइस मनी भी दी।

और पढ़ें- वानखेड़े स्टेडियम में झूम के नाचे टी20 वर्ल्ड कप के हीरोज, स्वागत में जनसैलाब, मरीन ड्राइव का विहंगम दृश्य-Video