T20 World Cup 2026: जीत के बाद भारत ने कुछ यूं मनाया जश्न, 10 PHOTO में देखें टीम इंडिया का CELEBRATION

Published : Mar 09, 2026, 01:14 AM IST

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। जीत के बाद टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया 

PREV
111

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। भारत ही नहीं, बल्कि बाहर से भी क्रिकेट फैंस टीम इंडिया को लगातार बधाई दे रहे हैं।

211

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई!

311

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!

411

न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराने के बाद हार्दिक पंड्या के साथ टीम के कई प्लेयर्स ने तिरंगा लेकर स्टेडियम के चक्कर लगाए।  

511

न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने तिरंगे के साथ ही ईशान किशन को कुछ यूं गले लगाया। 

611

टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद मोहम्मद सिराज ने हाथ में तिरंगा लेकर कुछ यूं जाहिर की अपनी खुशी। 

711

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल। 

811

वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब अपने नाम करने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अहमदाबाद स्टेडियम पर कुछ यूं लहराया तिरंगा। 

911

न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत के बाद तिरंगे के साथ जश्न मनाते टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या। 

1011

2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने ग्रुप फोटो क्लिक करवाई। 

1111

जीत के बाद हाथ में तिरंगा थामे हार्दिक पंड्या। फाइनल में हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाने के साथ ही न्यूजीलैंड का एक विकेट भी लिया। 

Read more Photos on

Recommended Stories