SAFF Cup 2023 सेमीफाइनल में पहुंचा भारत: लीग की आखिरी जंग में कुवैत से भिडंत, पाकिस्तान-नेपाल का पत्ता साफ हुआ

Published : Jun 25, 2023, 03:33 PM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 04:06 PM IST
sunil chhetri

सार

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का शानदार खेल जारी है। भारतीय टीम ने सैफ कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नेपाल को 2-0 से हराने के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

SAFF Cup 2023. भारत ने सैफ कप 2023 के दोनों मैच जीते और सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारतीय फुटबाल टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया और दूसरे मुकाबले में नेपाल को 2-0 से मात दे दी। अब भारत को आखिरी लीग मुकाबला कुवैत के साथ खेलना है, जिसके बाद ग्रुप की टॉप टीम तय हो जाएगी। कुवैत की टीम ने भी पाकिस्तान और नेपाल को हराया है। 27 जून 2023 को भारत और कुवैत के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा।

सुनील छेत्री ने खेली कप्तानी पारियां

भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री शानदार फार्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ गोल करने के साथ ही उन्होंने नेपाल के खिलाफ भी पहला गोल दागकर शानदार बढ़त दिलाई। नेपाल के खिलाफ सुनील छेत्री ने 61वें मिनट में टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल दाग दिया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। सुनील छेत्री अब तक 139 मैचों में 91 गोल लगा चुके हैं। अब वे एशिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर ईरान के अली डेई हैं, जिन्होंने 148 मैचों में 109 गोल दागे हैं। सुनील छेत्री का शानदार फार्म जारी रहा तो सैफ कप में भारत की राह आसान हो जाएगी।

पाकिस्तान-नेपाल का पत्ता साफ हुआ

भारत ने अपने ग्रुप के दोनों मैच जीते हैं और 6 प्वाइंट के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अगला और लीग स्टेज का आखिरी मैच अब कुवैत के साथ होने वाला है। कुवैत ने भी अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को कुवैत ने भी 4-0 से शिकस्त दी है। भारत और कुवैत का मैच अब 27 जून को खेला जाएगा। तब तय होगा कि इस ग्रुप की टॉप टीम कौन है। वहीं पाकिस्तान और नेपाल की टीमें अपने दोनों मैच हार चुकी हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि दोनों को अभी एक-एक मैच खेलने हैं लेकिन यह जीत भी उन्हें सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें

1983 World Cup Win: कपिल देव की विश्व विजेता टीम के वे स्टार जिनके बारे में आप सब कुछ जानना चाहते हैं- देखें 14 PHOTOS

 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका