सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने माहौल कर दिया टाइट...घायल हुई कई महिलाएं, सकते में पड़ गए बाराती-सराती

Published : Mar 17, 2023, 08:57 PM IST
ara news  bride Refuse to marry after a dispute over making dance zrua

सार

भोजपुर जिले के बिहिया नगर में शादी समारोह का आयोजन था। समारोह में दोनों पक्ष के लोग जुटे थे। धूमधाम से शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। अचानक यह वाकया पेश हुआ तो लोग भौचक्के रह गए।

आरा। आरा के भोजपुर में दुल्हन को नचाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में कई महिलाएं जख्मी हुईं। विवाह समारोह का माहौल खराब हो गया। बाराती और सराती उस समय भौचक्के रह गए। जब दुल्हन ने ही शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को समझाने का दौर भी चला। पर गुरुवार तक उसमें सफलता हासिल नहीं हुई। पूरी कहानी सुनकर आप भी अचरज में पड़ जाएंगे।

जयमाल के बाद पेश हुआ ये नजारा

भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित डाकबंगला चौक के समीप लॉज में बुधवार को शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात बक्सर जिले के इटाढ़ी से आई थी। दुल्हन ​का परिवार बिहिया नगर में ही रहता है। समारोह में दोनों पक्ष के लोग जुटे थे। धूमधाम से शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। अचानक यह वाकया पेश हुआ तो लोग भौचक्के रह गए।

दुल्हन को नचाने के विवाद में शुरु हो गई तू-तू, मैं-मैं

हुआ यूं कि दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली। सब तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। समारोह में आए मेहमान भी शादी समारोह को इंज्वाय कर रहे थे। उसी बीच जयमाल के बाद बाराती पक्ष के लोग दुल्हन को डांस कराने की बात करने लगे। बस, यहीं से शादी समारोह का माहौल खराब होना शुरु हुआ, विवाद शुरु हो गया। दुल्हन के डांस कराने का विवाद तूल पकड़ता गया। लड़की पक्ष और वर पक्ष की तरफ से तू-तू, मैं-मैं शुरु हो गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे से भिड़ गए।

बवाल इतना बढा कि दुल्हन ने शादी से किया इंकार

बवाल इतना बढ़ा कि समारोह में आईं कई महिलाएं भी जख्मी हो गईं। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पर इस पूरे घटनाक्रम का दुल्हन पर बुरा असर पड़ा। उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया। अब समारोह में नया झमेला शुरु हो गया। फिर दुल्हन के मान-मनौव्व्ल का दौर शुरु हुआ। पर पूरी रात समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों में समझौते के लिए पूरी रात बातचीत चली, पर वह भी सफल नहीं हो सकी। इस विवाह समारोह की इलाके में खूब चर्चा है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र