रोते हुई चीखती-चिल्लाती दौड़ती रही मॉं...लात मारकर गिराया, नाबालिग बेटी को जबरन उठा ले गए बाइक सवार बदमाश

Published : Mar 17, 2023, 06:04 PM ISTUpdated : Mar 17, 2023, 06:05 PM IST
Bettiah crime news bike rider miscreants abducted16 year old daughter in front of her mother

सार

पश्चिमी चंपारण से नाबालिग के अपहरण का ऐसा केस सामने आया है, जिसे सुनकर आप थर्रा उठेंगे। अपनी मॉं के साथ यज्ञ से लौट रही नाबालिग बदमाशों का शिकार बनी है। तीन बाइक सवार बदमाश मॉं-बेटी का रास्ता रोक कर, नाबालिग को जबरन खींचकर बाइक से उठा ले गए। 

बेतिया। पश्चिमी चंपारण से नाबालिग के अपहरण का ऐसा केस सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया है। अपनी मॉं के साथ यज्ञ से लौट रही नाबालिग बदमाशों का शिकार बनी है। तीन बाइक सवार बदमाश मॉं-बेटी का रास्ता रोक कर, नाबालिग को जबरन खींचकर बाइक से उठा ले गए। मॉं ने बचाने की कोशिश की तो उसे लात मारकर गिरा दिया। अपने सामने बेटी को अगवा होती देख मॉं का बुरा हाल था। वह रोते हुई, चीखती-चिल्लाती, दौड़ते-दौड़ते घर तक पहुंची और पति को वारदात की जानकारी दी।

आरोपियों को पहचानती है मॉं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुस्साहसी अपराधियों ने अपहरण का यह कांड मैनाटांड थाना क्षेत्र में किया है। अगवा की गई लड़की की उम्र 16 साल है। अपने सामने बेटी का अपहरण देखने के बाद मॉं का बुरा हाल है। मॉं ने पुलिस में शिकायत देकर अपनी नाबालिग बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से जल्द मुक्त कराने की गुहार लगाई है। मॉं आरोपियों को पहचानती भी है। उनमें बसंतपुर गांव के रहने वाले परवेज आलम, भुटेली गद्दी और एकबाली ठाकुर शामिल हैं।

यज्ञ देखकर घर लौट रही थीं मॉं बेटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनाटांड थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में यज्ञ का आयोजन था। मॉं अपनी बेटी के साथ यज्ञ देखकर लौट रही थी। उसी दौरान परवेज आलम, भुटेली गद्दी और एकबाली ठाकुर ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनो आरोपी बाइक पर सवार थे। वह कुछ समझ पाती। उसके पहले बाइक सवार तीन आरोपियों में से दो ने नाबालिग लड़की को जबरन पकड़ कर खींच लिया। मॉं ने उसे बचाने की कोशिश की पर आरोपियों ने उसे पैर से मारकर गिरा दिया और लड़की को लेकर फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद नाबालिग की मॉं रोते हुए घर पहुंची और अपने पति को घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। मैनाटांड पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस जर्द कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र