बिहार में लुट गए दारोगा साहब, ओवरटेक कर गाड़ी रोकी और फिर...जुट गए लाव-लश्‍कर के साथ अफसर

Published : Mar 17, 2023, 10:57 AM ISTUpdated : Mar 18, 2023, 10:15 AM IST
bhagalpur crime news loot with sub inspector zrua

सार

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस वालों से लूट करने में कोई भय नहीं लगता। भागलपुर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। बदमाशों ने थाने से वापस लौट रहे एक सब इंस्पेक्टर को ही लूट लिया।

भागलपुर। बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस वालों से लूट करने में कोई भय नहीं लगता। भागलपुर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। बदमाशों ने थाने से वापस लौट रहे एक सब इंस्पेक्टर को ही लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्तें में रोका और कनपटी पर असलहा लगा दिया। बदमाश दारोगा साहब की बाइक तो ले ही गए, उनका मोबाइल और अन्य सामान भी नहीं छोड़े। इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।

बाइक को ओवरटेक कर रोका

भागलपुर के नवगछिया थाने में दारोगा उमाशंकर सिंह तैनात हैं। किसी काम से बिहपुर थाने निकले थे, गुरुवार देर शाम वह बाइक से नवगछिया थाने लौट रहे थे। एनएच-31 प्रखंड कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देर शाम लगभग 9 बजे दारोगा के साथ यह वारदात हुई। अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर सड़क पर रोका। कनपटी पर असलहा लगाया और बाइक के साथ मोबाइल, बैग, पर्स लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूटे गए बैग में जरुरी दस्तावेज थे और पर्स में रुपये भी थे।

पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प, लाव लश्कर के साथ पहुंचे अफसर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधिकारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे। रीक, नवगछियापरवत्ता, बिहपुर और झंडापुर थाने की पुलिस भी भारी बल दल के साथ पहुंची। लूट का शिकार हुए दारोगा उमाशंकर सिंह से एसडीपीओ ने घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद अज्ञात अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरु हो गई।

थानेदार को भी घेर चुके हैं अपराधी

ऐसा नहीं कि यह घटना पहली बार हो रही हो, इसके पहले भी बीते 10 मार्च को एनएच 31 पर बदमाशों ने एक थानेदार को घेरा था। अपराधियों ने खरीक थाने के थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को जान मारने की धमकी भी दी थी, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। हालांकि, उस मामले में आरोपियों को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल