ये केस देख पुलिस भी हैरान: मां ने 5 बदमाशों को घर बुलाया-खातिरदारी की और करवा दिया बेटे का मर्डर

Published : Mar 23, 2023, 09:35 PM ISTUpdated : Mar 24, 2023, 02:23 PM IST
araria crime news Mother got her son killed by miscreants

सार

बिहार के अररिया जिले से एक दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। फारबिसगंज इलाके के मटियारी में एक मॉं ने पांच बदमाशों को घर पर बुलाया। उनकी खातिरदारी की और फिर अपने बेटे सुमन यादव को उनके हवाले कर दिया।

अररिया। बिहार के अररिया जिले से एक दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। फारबिसगंज इलाके के मटियारी में एक मॉं ने पांच बदमाशों को घर पर बुलाया। उनकी खातिरदारी की और फिर अपने बेटे सुमन यादव को उनके हवाले कर दिया। उसके बाद से ही मृतक की पत्नी रूपा किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठी थी। अररिया स्थित चंदा चौक नहर के समीप से गुरुवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। रूपा ने अपनी सास समेत 6 लोगों के विरूद्ध थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मॉं रेणु देवी को अरेस्ट कर लिया है।

6 माह के गर्भ से है मृतक की पत्नी

मृतक सुमन यादव स्वर्गीय परमेश्वरी देवी का बेटा था। उसकी शादी फरवरी 2021 में नरपतगंज के बड़हरा निवासी लखन यादव की बेटी रूपा यादव से हुई थी। सुमन का घर दरगाहीगंज में रहते थे। पर बाद में उन्होंने मटियारी में घर बनवा लिया और यहीं रहने लगे। रूपा 6 माह के गर्भ से है। दुनिया में आने से पहले ही बच्चे ने अपने पिता को खो दिया। रूपा ने अपनी सास रेणु देवी, दरगाहीगंज निवासी प्रमुख यादव और धनंजय यादव, भाग कोहलिया के दिनकर भगत, खैरा चंदा के संजय यादव के साथ मटियारी के संतोष चौहान को आरोपी बनाया है।

मॉं ने आरोपियों को घर बुलाकर नाश्ता कराया

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने फारबिगंज थाने में चार दिन पहले ही शिकायत की थी कि उसकी सास ने पांच लोगों को घर बुलाकर नाश्ता कराया था। उसके बाद उन लोगों ने शराब पी और फिर उसकी सास ने अपने बेटे को उनके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मॉं पर बेटे के अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पहले मुकदमा अपहरण का दर्ज हुआ था। पर सुमन यादव की लाश मिलने के बाद अब हत्या का मुकदमा हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पांचों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान