शराब तस्करों को छुड़ाने आए बदमाशों ने कर दिया खौफनाक कांड, ईंट-पत्थर बरसा घायल कर दिए 11 पुलिसकर्मी

Published : Jan 28, 2023, 06:19 PM IST
attack

सार

बिहार के भोजपुर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उपद्रवियों ने अवैध शराब पकड़ने आई आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। शुक्रवार की रात हुए हमले के बाद आरोपियों की तलाश आज भी जारी है।

 

भोजपुर (bhojpur). बिहार के भोजपुर शहर में सनसनीखेज वारदात हुई। इस पूरे घटनाक्रम में 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए है। इनको इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडल में भर्ती कराया गया है। दरअसल अवैध शराब पकड़ने के लिए आई आबकारी विभाग की टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। फिलहाल शुक्रवार को हुए इस हमले में आरोपियों की तलाश जारी है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हेगंज स्थित घाघा गांव के महादिल टोले की है।

छापा मारने आई पुलिस पर किया हमला

इस पूरे घटनाक्रम में घायल हुए पुलिस निरीक्षक सूर्य भूषण ने बताया कि उन्हें अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इन्फॉर्मर की सूचना पर आबकारी विभाग छापेमारी करने के लिए पहुंची। पुलिस ने वहां पर रेड करते हुए सफलता पूर्वक अवैध शराब बरामद कर कुछ शराब तस्करों को अरेस्ट कर लिया। और थाने ले जाने लगे। तभी पुलिस कर्मियों पर वहां के लोगों ने हमला कर दिया।

पुलिस पर फेंके ईंट-पत्थर, जानबचाकर भागे पुलिस कर्मी

पुलिस पर कई लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया वह शराब माफियाओं को सपोर्ट कर रहे थे। अचानक हुए इस हमले पुलिस टीम में अफरा तफरी मच गई। वे लोग अपने वाहन के साथ पकड़े गए आरोपियों को छोड़कर अपनी जान बचाकर भागे। हालांकि इस हमले में 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस टीम में मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए उपद्रवी शराब माफियाओं को छुड़ाकर भगा ले गए। पूरे मामले में पुलिस ने अधीक्षक चौधरी सूर्य भूषण ने 15 लोगों को नामजद और अनजान आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालाकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

प्रदेश में शराब माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। 3 जनवरी की रात भी धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया था। इसमें भी 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़े- बिहार में सड़क के अंदर बना था तहखाना, पुलिस ने की खुदाई तो मिली ऐसी चीज- सब चौंक गए

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी