Published : Jun 01, 2023, 01:12 PM ISTUpdated : Jun 01, 2023, 04:03 PM IST
बिहार के सारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्टेज शो के दौरान किए गए हर्ष फायर का छर्रा भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की जांघ में जा घुसा। सिंगर को अचानक जब जांघ में जलन हुई, तो वो उसे सहलाने लगी।
सारण. बिहार के सारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्टेज शो के दौरान किए गए हर्ष फायर का छर्रा भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की जांघ में जा घुसा। सिंगर को अचानक जब जांघ में जलन हुई, तो वो उसे सहलाने लगी। लेकिन तब तक उसे नहीं मालूम था कि उसे गोली का छर्रा लगा है। लेकिन जब खून देखा, तो लोगों को शक हुआ। फिर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सिंगर को तुरंत पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है।
26
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को गोली लगने का मामला छपरा जनता बाजारा थाना क्षेत्र के सेंदुवर गांव का है। यहां अनिल सिंह के घर यगापवित संस्कार कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मंगलवार रात निशा को बुलाया गया था।
36
जब निशा उपाध्याय स्टेज पर आकर अपनी परफॉर्मेंस देने लगीं, तभी किसी ने हर्ष फायर कर दिया। गोली छिटककर निशा की जांघ में जा लगी।
46
जैसे ही निशा को गोली लगने की भनक लगी, मंच संचालक ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों से हर्ष फायर न करने की अपील की। जब लोगों को पता चला कि निशा उपाध्याय को गोली लगी है, कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
56
निशा बिहार के सारण जिले के गड़खा थान क्षेत्र के गौहर बसंत गांव की रहने वाली हैं। हालांकि वे कार्यक्रम के सिलसिले में अब राजधानी पटना आकर बस गई हैं।
निशा भोजपुरी सिंगिंग इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। हालांकि वे कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। कोरोनाकाल में प्रोटोकॉल तोड़ने और अपनी गाड़ी से एक युवक की जान लेने के चलते वे विवादों में आई थीं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।