आखिर बिहार में ही क्यों गिर रहे पुल, 11 दिन में 5 हुए धराशायी....जानिए क्या है वजह

बिहार में इन दिनों पुल गिरने का मामला लगातार देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात ये है कि मात्र 11 दिनों की भीतर 5 पुल गिर चुके है। 

sourav kumar | Published : Jun 29, 2024 11:55 AM IST

18
बिहार में पिछले 11 दिनों में 5 पुल गिर गए।

बिहार में पिछले 11 दिनों में 5 पुल गिर गए। इस बार मधुबनी के भूतही नदी पर निर्माणाधीन पुल का गार्डर (बीम ) गिर गया।

28
मधुबनी का पुल

मधुबनी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल को बीते 4 साल से बनाया जा रहा है। ये कुल 75 मीटर लंबा है, जिसका 25 मीटर हिस्सा धराशायी हो गया।

38
किशनगंज जिले में पुल गिरा

किशनगंज जिले में 27 जून को एक पुल गिर गया था। 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़े पुल का 2011 में कनकई नदी को महानंदा से जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी मड़िया पर बनाया गया था।

48
सीवान जिले में एक छोटा पुल ढह गया

22 जून को सीवान जिले में एक छोटा पुल ढह गया था। ये पुल महाराजगंज क्षेत्र में दरौंदा विधानसभा के बॉर्डर को जोड़ने वाला पुल था।

58
पूर्वी चंपारण जिले में गिरा पुल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 23 जून को एक निर्माणाधीन छोटा पुल ढह गया था। इस पुल का निर्माण अमवा गांव को प्रखंड के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने के लिए किया जा रहा था।

68
अररिया के सिट्टी में बकरा नदी पर बना पुल गिरा

18 जून को अररिया के सिट्टी में बकरा नदी पर 12 करोड़ का एक पुल गिरने का मामला सामने आया था।

78
सुपौल में कोसी नदी पर निर्माणाधीन बकौर-भेजा घाट गिरा

इस साल 22 मार्च 2024 को सुपौल में कोसी नदी पर निर्माणाधीन बकौर-भेजा घाट पुल ढह गया था। भारत माला योजना के तहत इसका निर्माण 1200 करोड़ में हो रहा था।

88
सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल

4 जून 2023 को सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल के पिलर नंबर 10, 11 और 12 अचानक गिरकर नदी में बह गए थे।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos