बिहार के छपरा से SHOCKING NEWS: प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर प्रेमिका ने टॉयलेट में डाला, जानें वजह

Published : Jul 04, 2024, 05:11 PM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 02:40 PM IST
private part

सार

बिहार में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से संबंध बनाने के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में डालकर फ्लश चला दिया। जिससे बॉयफ्रेंड खून से लतपथ हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

छपरा. बिहार के छपरा जिले में एक प्रेमिका ने ऐसा कांड कर दिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। प्रेमी और प्रेमिका दोनों बिस्तर पर संबंध बना रहे थे। तभी प्रेमिका ने प्रेमी से एक बात कही, जिस पर उसने इंकार कर दिया, इसी बात से भड़की प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला, फिर उसे टॉयलेट में डालकर फ्लश चला दिया।

इसलिए प्रेमिका ने काटा प्राइवेट पार्ट

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रेमी को उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि प्रेमी गंभीर अवस्था में है। लेकिन उसका इलाज चल रहा है। चूंकि दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। ऐसे में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। लेकिन जब भी प्रेमिका शादी की बात करती थी तो वह मना कर देता था। इस बार जब दोनों बिस्तर पर सेक्स कर रहे थे। तो प्रेमिका ने फिर उससे शादी की बात कही, इस पर प्रेमी ने इंकार कर दिया तो महिला ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, फिर उसका लिंग काट डाला, जिसे टॉयलेट में डालकर फ्लश चला दिया।

रोते रोते बोली प्रेमिका मुझे..

प्रेमिका ने रोते रोते पुलिस को बताया कि आज मैंने वेदप्रकाश का लिंग काट दिया है। क्योंकि वह मेरे से पहले भी कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर चुका है। वह सवा साल से शादी का झांसा देकर मेरे साथ फिजिकल रिलेशनशिप में था। मैंने तीन बार गर्भपात भी कराया। अब वो शादी से इंकार कर रहा था। उसने थाने में जाने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी। इसके बाद शादी के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो गया था। इसके बाद शादी के लिए मार्च, फिर अप्रैल ऐसे कई सारी तारीखें आई। लेकिन वह शादी की डेट को चेंज करते गया। आज भी शादी की तारीख थी। मैंने शादी के लिए उसके नाम की मेहंदी भी लगाई है। उसने इस बार भी धोखा दिया है। इसलिये मैंने आवेश में आकर ऐसा कर दिया। अब वह किसी और लड़की की जिदंगी बर्बाद नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल का टूटा सब्र, बोले मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, CBI ने रिहा होने से रोका

युवती डॉक्टर और युवक पार्षद

हैरानी की बात है कि जिस महिला ने घटना को अंजाम दिया है। वह महिला डॉक्टर है। महिला का नाम अभिलाषा है। जो मंढ़ौरा में नर्सिंग होम चलाती है। उन्हें वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद वेदप्रकाश से प्रेम हो गया था। दो साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी शादी का वादा करके करीब सवा साल से संबंध बना रहा था। यही कारण है कि जब उसने कई बार शादी की तारीख आने के बाद भी शादी करने से इंकार कर दिया तो प्रेमिका ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट काट दिया।

यह भी पढ़ें : UP : हाथरस हादसे पर आया भोले बाबा का बयान, ​जानिये क्या बोले नारायण सरकार

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी