Bihar News: 20 दिन में दो लव मैरिज, बिहार के 19 वर्षीय युवक की अनोखी कहानी, मचा हाई वोल्टेज ड्रामा, जानें सबकुछ

Published : May 15, 2024, 01:03 PM ISTUpdated : May 15, 2024, 01:04 PM IST
Bihar News

सार

बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां एक 19 साल के लड़के ने एक महीने के भीतर दो बार शादी की।

बिहार में जबरन शादी। बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां एक 19 साल के लड़के ने एक महीने के भीतर दो बार शादी की। हालांकि, उसकी शादी काफी सुर्खियां भी बटोर रही है हो भी क्यों न बात ही कुछ ऐसी है। लड़का एक महीने के अंदर दो महिलाओं से मिलने उनके घर गया था, जहां उसे गांव वालों ने दबोच लिया और जबरन दोनों लड़कियों से बारी-बारी शादी करा दी। 

ये मामला बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र का है। विनोद कुमार नाम के 19 वर्षीय लड़के की दोस्ती लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव निवासी प्रीति कुमारी से फेसबुक पर हुई। हालांकि, महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था। इसके बावजूद उसे विनोद से प्यार हो गया और गांव वालों ने ये जानकर भी उसकी शादी बीते महीने 22 अप्रैल को विनोद से करा दी।

विनोद ने शादी के बाद प्रीति को अपने घर ले आया। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसका अफेयर एक और महिला के साथ भी चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक विनोद गांव में डीजे का काम करता था और अक्सर गिरिजा कुमारी नाम की महिला के गाने गाता था। इस वजह से गिरिजा और विनोद एक-दूसरे से बात करने लगे और उनकी बातचीत प्यार में बदल गई। 

इसी दौरान वो गिरिजा से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां दुर्भाग्य से एक बार फिर वो वहां गांव वालों के हत्थे चढ़ गया। वे जोड़े को मंदिर में ले गए और उनकी जबरन शादी करा दी। 20 दिन के अंदर उन्होंने दो महिलाओं से शादी कर ली।

पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

विनोद के दूसरी शादी पर पहली पत्नी प्रीति ने अपने पति के दूसरी बार शादी करने को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, वहीं उनकी दूसरी पत्नी गिरिजा ने खुलासा किया कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वह अपने परिवार के साथ रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें: IPL के मैच में बॉल लेकर भाग रहा था KKR का फैन, पुलिस ने पकड़ा और कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर