अस्पताल पहुंचा शख्स अचानक करने लगा महिला गार्ड की पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Published : Feb 28, 2023, 08:18 PM IST
Bihar Sharif news ex husband thrashed female guard for second marriage arrested

सार

नालंदा के बिहार शरीफ में अस्पताल पहुंचा एक शख्स अचानक महिला गार्ड की पिटाई करने लगा। महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उधर, हास्पिटल में अफरा तफरी मची थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है।

बिहार शरीफ। नालंदा के बिहार शरीफ में अस्पताल पहुंचा एक शख्स अचानक महिला गार्ड की पिटाई करने लगा। महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उधर, हास्पिटल में अफरा तफरी मची थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है। पता चला कि महिला गार्ड की पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका पहला पति है। आरोपी महिला द्वारा दूसरी शादी किए जाने से नाराज था। इसी वजह से गुस्से में उसने महिला की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

दूसरी शादी करने से था नाराज

जानकारी के अनुसार, जुआफर डीह गांव का रहने वाला आरोपी सुदामा कुमार आटो ड्राइवर है। महिला गार्ड सनम कुमारी बिहार शरीफ सदर अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत है। सनम कुमारी का कहना है कि सुदामा कुमार उसके पहले पति है। वह उनसे पूर्व में तलाक ले चुकी है। इसकी वजह आरोपी की मारपीट करने की आदत है, आरोपी अक्सर उसकी पिटाई करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी और इसी वजह से एक दिन परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया। कुछ वर्ष पहले सनम कुमारी दूसरी शादी भी कर चुकी है। इसी वजह से उसका आरोपी से विवाद चल रहा है। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा भी किया गया था।

खुन्नस में कर दी पिटाई

पीड़िता का कहना है कि उसी खुन्नस में आरोपी ने उस पर हमला किया। डयूटी के समय अस्पताल पहुंचकर उसके साथ सरेआम मारपीट की। ​सुदामा के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। अस्पताल में हुई इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है। प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़िता का सदर अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान