Bihar Voter List 2025: बिहार वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें 2 मिनट में ऑनलाइन चेक

Published : Aug 01, 2025, 02:09 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 05:19 PM IST
Bihar Draft Electoral Roll Check

सार

Bihar voter list name check kaise kare: बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची 1 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है, जिसके बाद लाखों वोटर्स जानना चाहते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। ये जानने के लिए आप नीचे दिए गए प्रॉसेस से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Patna News: बिहार के लाखों मतदाताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि उनका नाम बिहार एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 में सेव है या डिलीट। लोग एक-दूसरे से इस बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं। चूंकि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसे कहां और कैसे चेक करें? इस बारे में विस्तार से जानिए नाम चेक करने की प्रॉसेस।

कैसे चेक करें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

बिहार वोटर लिस्ट एसआईआर ड्राफ्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर CEO Bihar सर्च करना होगा। इसमें सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी का लिंक दिखेगा। अगर आप सीधे चेक करना चाहते हैं, तो आपको https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html पर जाना होगा। इसमें आपको ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मिल जाएगी।

इसी पेज पर मिलेगा लिंक

इसके बाद आपको इस पेज पर नीचे स्क्रॉल करना होगा। जैसे ही आप नीचे स्क्रॉल करेंगे, आपको सबसे नीचे Current Updates का ऑप्शन मिलेगा। इसके ठीक नीचे देखेंगे तो आपको SIR Draft Electoral Roll w.r.t. 01.07.2025 लिखा हुआ दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी। इसके बाद आपको इस दूसरे लिंक पर जाना होगा। क्लिक करने के बाद आप सीधे इस लिंक पर पहुंच जाएंगे। यह लिंक है https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04... इस वेबसाइट पर जाने से पहले आपको कुछ जानकारी सही करनी होगी। सबसे पहले ज़िला, फिर उसमें आपकी विधानसभा कौन सी है? इसके बाद आपका बूथ नंबर क्या है? यह सारी जानकारी आपको इसमें भरनी होगी।

अपनी विधानसभा सीट ऐसे चुनें

आप पटना की वोटर लिस्ट देखना चाहते हैं। तो आप Select District में पटना चुनेंगे। मान लीजिए आपकी विधानसभा सीट मोकामा है, तो जैसे ही आप Select Assembly पर क्लिक करेंगे, नीचे एक ड्रॉप डाउन खुलेगा। उसमें से मोकामा चुनें। इसके बाद भाषा में हिंदी चुनें। इसके बाद आपको दाईं ओर सबसे आखिर में रोल टाइप दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और SIR Draft 2025 चुनें।

ये भी पढ़ें- SIR Voter List Bihar: बिहार में 65 लाख लोग मतदाता सूची से बाहर, इस जिले से काटे गए सबसे ज्यादा नाम

बूथ की वोटर लिस्ट कर लें डाउनलोड

इसके बाद आपको नीचे अपने बूथ नंबर पर क्लिक करना होगा और उसे एक-एक करके ढूंढना होगा। मान लीजिए आपका बूथ 1 - प्राइमरी स्कूल, रेलवे इंग्लिश (उत्तरी भाग) है, तो उसके आगे दिए गए चेक बॉक्स को चुनें। इसके बाद फिर से ऊपर जाएं और उसके आगे खाली जगह में दिए गए कैप्चा यानी कोड को भरें और Download Selected PDF's पर क्लिक करें। थोड़ी देर बाद आपके उस बूथ की पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड फोल्डर में पीडीएफ में डाउनलोड हो जाएगी। आप इसमें अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

ये भी पढे़ं- पटना AIIMS में विधायक के साथ मारपीट के बाद बनाया बंधक! Video Viral

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान