BPSC Recruitment 2025: बिना लिखित परीक्षा, मिल रही है ₹1.31 लाख सैलरी, ऐसे करें आवेदन

Published : Aug 30, 2025, 05:33 PM IST
BPSC 71st CCE 2025

सार

BPSC Vacancy 2025: बीपीएससी ने बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (HOD) के 218 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 2 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक bpsc.bihar.gov.in पर किए जा सकते हैं। शुरुआती वेतन ₹1.31 लाख होगा।

BPSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका साबित होने वाला है। BPSC ने सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विषयों में विभागाध्यक्ष (HOD) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 218 पद भरे जाएंगे। आवेदन पत्र 2 सितंबर से आनलाइन भरे जा सकेंगे और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार सरकारी नौकरियां के लिए शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फस्ट डिविजन से पीएचडी या संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें। नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है। मानविकी और विज्ञान (Humanities and Sciences) विषयों के लिए UGC और AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से दूरस्थ शिक्षा/मुक्त विश्वविद्यालय (Distance Learning/Open Universities) से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य होगा।

HOD के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिे

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 33 वर्ष होनी चाहिए। कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष होगी।

सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न विभागाध्यक्ष के लिए कितने पोस्ट खाली हैं-

  • फिटिकल इंजीनियरिंग - कुल पद: 33
  • कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग - कुल पद: 43
  • इलेट्रिक इंजीनियरिंग - कुल पद: 42
  • सिविल इंजीनियरिंग - कुल पद: 45
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग - कुल पद: 39
  • माइनिंग इंजीनियरिंग- कुल पद: 03
  • फार्मेसी एवं पैथोलॉजी - कुल पद: 02
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग - कुल पद: 02
  • प्रिंटिग टेक्नोलॉजी - कुल पद: 01
  • फूड प्रॉसेसिंग टेक्नोलॉजी - कुल पद: 01
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान - 01
  • खेल अधिकारी भर्ती - 33 पद
  • सिरेमिक इंजीनियरिंग - कुल पद: 01
  • कृषि इंजीनियरिंग - 01
  • फैशन एवं परिधान प्रौद्योगिकी - कुल पद: 01
  • वास्तुशिल्प इंजीनियरिंग- कुल पद: 01
  • रासायनिक इंजीनियरिंग - कुल पद: 01
  • धातुकर्म - कुल पद: 01

HOD को कितना वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13A1 के तहत 1 लाख 31 हजार 400 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

एचओडी के लिए चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा।

  • शैक्षणिक योग्यता और रिकॉर्ड
  • शिक्षण अनुभव
  • शैक्षणिक प्रदर्शन
  • विषय ज्ञान और शिक्षण कौशल
  • साक्षात्कार

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए bpsc.bihar.gov.in पर जारी अधिसूचना देखें।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान