बिहार में दो पत्नियों ने मिलकर पति को मार डाला, इतने चाकू मारे की छलनी कर दिया पूरा शरीर

Published : Jul 10, 2023, 06:07 PM ISTUpdated : Jul 10, 2023, 06:57 PM IST
chhapra bihar crime news

सार

बिहार के छपर जिले में दो पत्नियों का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिन्होंने मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। उसे ताबड़तोड़ इतने चाकू मारे की युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

छपरा. बिहार के छपरा जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो पत्नियों ने मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। दोनों बीवियों ने मिलकर युवक को कई ताबडतोड़ चाकू मारे, चाकू मार-मारकर उसका शरीर चलनी कर दिया। परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों से इस मामले में पूछताछ जारी है।

एक से 10 साल पहले तो दूसरी से 6 महीने पहले किया था निकाह

यह शॉकिंग घटना छपरा जिले के भेल्दी थाने इलाके के बेदबलिया गांव की है। जहां 9 जुलाई की शाम आलमगीर अंसारी (45 साल) की हत्या हो गई। यह कत्ल उसकी दोनों पत्नियां सलमा और अमीना ने मिलकर की है। सलमा मृतक की पहली बीवी थी, जिससे उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। लेकिन विवाह के कुछ महीनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगे और अलग-अलग रहने लगे। वहीं बंगाल की रहने वाली अमीना से युवक 6 महीने पहले ही निकाह किया था। लेकिन अब दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी।

एक ने पकड़े हाथ-पैर दूसरी मारती रही दनादन चाकू

पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि मृतक आलमगीर अंसारी पिछले कई सालों से दिल्ली में रहता था। वो दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। लेकिन पिछले महीने ही वह ईद पर अपने घर बिहार आया था। इसकी भनक उसकी पहली बीवी सलमा को लग गई, तो वह दूसरी पत्नी अमीना को लेकर अपने पति आलमगीर यानि ससुराल पहुंच गई। इस दौरान तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। तभी एक ने हाथ-पैर पकड़े और दूसरे ने दनादन चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट में करीब 6 से 8 बार चाकू मारे। 

पहली बीवी ने सौतन के साथ मिलकर किया पति का मर्डर

मामले की जांच कर रहे भेल्दी एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले आलमगीर की पहली पत्नी सलमा पति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची थी। जहां उसकी मुलकात दूसरी बीवी यानि सौतन अमीना से हुई। दोनों को जब एक-दूसरे के बारे में पता चला तो वह दंग रह गईं। इसके बाद सलमा अमीन को लेकर अमने मायके बिहार लेकर आ गई। दोनों यहीं रहने लगीं। लेकिन ईद पर जब आलमगीर घर आया तो वह दोनों उससे मिलने ससुराल गईं। दोनों ने प्लानिंग के तहत उसका मर्डर कर दिया।

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान