लड़की का अपहरण के बाद दो दिनों तक दुष्कर्म, फिर दिल्ली में 5 लाख में किया सौदा

Published : Dec 16, 2024, 05:56 PM IST
raped with girl

सार

दुमका में एक युवती को चाकू की नोक पर अगवा कर दुष्कर्म किया गया और दिल्ली ले जाकर बेचने की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़िता ने हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कराया है।

दुमका न्यूज: झारखंड के दुमका में एक लड़की को चाकू की नोंक पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने घटना को लेकर हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कराया है।

अगवा कर पूरी रात दुष्कर्म किया

लड़की के मुताबिक, 7 दिसंबर की शाम वह गांव के किराना दुकान से घर लौट रही थी। इसी दौरान बनियारा गांव के दूसरे समुदाय के महावीर मरीक एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा और चाकू की नोंक पर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर हंसडीहा स्टेशन ले गया। लेकिन ट्रेन नहीं मिलने के कारण वह उसे वहां से किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और पूरी रात दुष्कर्म किया।

दिल्ली में भी कई बार दुष्कर्म किया, 5 लाख रुपये में बेचने की भी कोशिश की

अगले दिन आरोपी उसे भागलपुर ले गया और वहां से दिल्ली ले गया। दिल्ली पहुंचने के बाद वहां भी दो दिनों तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक इसी बीच 11 दिसंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उसे 5 लाख रुपए में बेचने जा रहा था। आरोपी ने दिल्ली में किसी से सौदा भी कर लिया था। आरोपी उसे बेचने के लिए तय जगह पर ले जा रहा था, तभी उसका पिता उसे खोजते हुए दिल्ली पहुंच गया और उसे बिकने से बचा लिया गया। जिसके बाद उसके पिता उसे वापस घर ले आए।

ये भी पढ़ें-

रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाका दहला

गुमला में जन्मदिन की आड़ में नाबालिग से गैंगरेप, फिर ले गया घर...

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान