बारात से पहले ब्यूटी पॉर्लर में सजने-संवरने गई दुल्हन के साथ शॉकिंग हादसा, बारात लौटा ले गया दूल्हा

Published : May 22, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : May 22, 2023, 12:22 PM IST
bihar crime

सार

बिहार के मुंगेर में एक दुल्हन को गोली मारने के मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुल्हन बारात आने से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी सिरफिरे एक्स बॉयफ्रेंड ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसे गोली मार दी। 

बिहार. बिहार के मुंगेर में एक दुल्हन को गोली मारने के मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुल्हन बारात आने से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी सिरफिरे एक्स बॉयफ्रेंड ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसे गोली मार दी। हमलावर ने खुद को भी शूट करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल हाथ से छिटककर नीचे गिर गई, जिससे वो बच गया। दुल्हन को गंभीर हालत में इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी कुछ दिनों के लिए टालनी पड़ी है।

मुंगरे के जावेद हबीब सैलून में दुल्हन को गोली मारी

पुलिस के अनुसार, रविवार को 26 वर्षीय लड़की की शादी होनी थी। बारात आने से पहले वो देर शाम जावेद हबीब सैलून ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। तभी वहां पहुंचे एक्स बॉयफ्रेंड ने उसे सैलून में घुसकर गोली मार दी। गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीने से निकल गई । इस दौरान हमलावर ने भी खुद को जान मारने की नियत से कनपटी में सटा कर पिस्तौल से फायर किया, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर अमन कुमार को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी की रविवार की रात शादी होने वाली थी। हमला देर रात लगभग 8:.30 बजे हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

बिहार में अपराध, दुल्हन पर फायर और सीसीटीवी कैमरा

अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का बेटा है। वे पटना में बिहार पुलिस में सेवारत हैं। कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लड़की की जिस लड़के से शादी होने जा रही थी वो इंजीनियर है। उसका नाम उत्तम कुमार है। वो दरियापुर गांव के निवासी अरुण इसर का बेटा है। फिलहाल शादी टाल दी गई है।

यह भी पढ़ें

जब पुलिस ने नहीं ढूंढ़ी गाय, तो 70 साल के किसान ने वो किया कि पूरा प्रशासन हिल गया, DNA टेस्ट से किया असली मालिक का पता

मंच पर आकर बोली केरल की महिला-हमारे यहां कथा नहीं होती, बागेश्वर धाम ने हैरानी जताई-'इसका मतलब द केरला स्टोरी सच है?'

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान