बिहार: यूट्यूब देख किया इलाज, 15 साल के बच्चे की मौत

Published : Sep 08, 2024, 05:12 PM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 10:48 AM IST
Fake doctor

सार

बिहार के सारण जिले में एक यूट्यूब देखकर इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर की वजह से 15 साल के लड़के की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार में फर्जी डॉक्टर का कांड। बिहार के सारण जिले में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। जहां एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई। बता दें कि आरोपी डॉक्टर ने Youtube ट्यूटोरियल वीडियो देखकर मरीज का इलाज कर रहा था। इसी चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फर्जी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।

बीती रात सारण के मढ़ौरा में अजीत कुमार पुरी के क्लीनिक में पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़के को भर्ती किया गया था। हालांकि, आरोपी डॉक्टर ने बिना परिजनों से बात किए ऑपरेशन शुरू कर दिया था। Youtube ट्यूटोरियल वीडियो देखकर इलाज के दौरान लड़के की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई। ऐसा देख फर्जी डॉक्टर ने परिवार वालों को तुरंत पटना रेफर करने की सलाह दी। लेकिन अफसोस रास्ते में ही लड़के ने दम तोड़ दिया।

ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर था अनुभवहीन

मृतक लड़के के परिवार वाले ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज की और कहा कि जिस डॉक्टर ने उसके बच्चे का इलाज किया था। उसके पास अनुभव की कमी थी। इसके बाद पुलिस ने क्लीनिक स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यूपी के बस्ती में हेल्पर ने किया ऑपरेशन

देश में फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों का केस नया नहीं है। ऐसा मामला अधिकत्तर ऐसे क्षेत्रों में देखने को मिलता है, जहां हेल्थ सिस्टम सही नहीं रहता है। हाल ही में यूपी के बस्ती में एक हॉस्पिटल में हेल्पर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया था। बकायदा उसने पूरी प्रक्रिया की वीडियो भी बनाई थी। इसका खुलासा तब हो पाया जब आरोपी ने Video को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।

ये भी पढ़ें: Gajab! 20 रु. घूस लेने वाले सिपाही को 34 साल बाद गिरफ्तार करने का आदेश

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बाप रे बाप! नीतीश कुमार के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी? ये क्या बोल गए बाहुबली अनंत सिंह
नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सांड़ की दबंगई, फंस गया बेचारा पुलिसवाला-जोरदार वीडियो वायरल