बिहार में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या, सोते समय अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के नवगछिया जिले में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने सोते समय दोनों को गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने सात वर्षीय मासूम को भी गोली मार दी। दोनों की बेरहमी से हत्या करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए।

Ujjwal Singh | Published : Jan 29, 2023 9:47 AM IST

भागलपुर(Bihar). बिहार के नवगछिया जिले में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने सोते समय दोनों को गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने सात वर्षीय मासूम को भी गोली मार दी। दोनों की बेरहमी से हत्या करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला नवगछिया जिले के कदवा थाना क्षेत्र का है। अपराधियों ने यहां सोते समय दादा दशरथ राय और सात वर्षीय मासूम पोते कृष्ण राय की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने गए तो दोनों का शव खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने परिजनों को कार्रवाई का दिया भरोसा दिया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पूरे इलाके में फ़ैली दहशत

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों की मानें तो किसी से उनकी दुश्मनी नहीं थी। मृतक दशरथ राय बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे समाज में किसी से उनकी दुश्मनी नहीं थी। नवगछिया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद से नवगछिया पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share this article
click me!