Published : Jun 13, 2025, 03:05 PM ISTUpdated : Jun 13, 2025, 03:22 PM IST
Misha Bharti Net Worth: मीसा भारती और उनके परिवार की संपत्ति में पिछले पांच सालों में काफी बदलाव आया है। उनकी चल और अचल संपत्ति दोनों में इज़ाफ़ा हुआ है, जबकि एक बेटी की चल संपत्ति में कमी देखी गई है।
मीसा भारती की चल-अचल संपत्ति में पांच साल में इजाफा हुआ है। उनके पति और एक बेटी की चल संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, एक बेटी की चल संपत्ति में कमी आई है।
25
2019 के लोकसभा चुनाव के समय मीसा भारती के पास 1,18,34,736 रुपये की चल संपत्ति थी, जो 2024 में बढ़कर 1,46,48,028 करोड़ रुपये हो गई।
35
इसी तरह, पांच साल पहले उनकी अचल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 1.79 करोड़ रुपये हो गई है। उनके पति के पास 2019 में 3.50 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी, जो 2024 में बढ़कर करीब 4.69 करोड़ रुपये हो गई है।
मीसा भारती की दो बेटियों में से एक की चल संपत्ति 2019 के मुकाबले 22 लाख से घटकर 5.82 लाख रह गई है, जबकि दूसरी बेटी की 10.96 लाख से बढ़कर 17.43 लाख हो गई है। उनकी अचल संपत्ति क्रमश: 60 से 25 लाख से बढ़कर 85 लाख और 41 लाख से बढ़कर 65 लाख हो गई है।
55
एमबीबीएस कर चुकी डॉ. भारती ने हलफनामे में अपना पेशा समाज सेवा और कृषि बताया है। उनके पास करीब डेढ़ किलो सोना, चार किलो चांदी के अलावा कीमती रत्न भी हैं। उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश कर रखा है। उन्होंने बेटे के पास किसी संपत्ति का जिक्र नहीं किया है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।