
Jamui News: बिहार के जमुई जिले में लोगों ने एक शादीशुदा और एक बच्चे के पिता की जबरन शादी करा दी। गांव वालों ने शख्स की शादी 6 बच्चों की मां से जबरन करा दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने दोस्त के घर जमीन से जुड़े कागजात में मदद करने गया था। गांव वालों को लगा कि उसका अपने दोस्त की पत्नी से अफेयर है, इसलिए लोगों ने उसकी शादी उसके दोस्त की पत्नी से जबरन करा दी।
मामला जमुई के चेदलाही गांव का है। जहां दोस्त की पत्नी की मदद करना शख्स को महंगा पड़ गया। गांव वालों ने राहुल शर्मा और छह बच्चों की मां मालती देवी की जबरन शादी करा दी। राहुल मालती के पति रोहित तांती का दोस्त है। वह जमीन से जुड़े कागजात में मदद करने उनके घर गया था।
पीड़ित राहुल ने बताया कि वह रोहित के कहने पर ही मदद के लिए गया था। मालती ने यह भी बताया कि वह अपने देवर के जमीन विवाद को लेकर परेशान थी। राहुल सिर्फ मदद कर रहा था। गांव में अफवाह फैल गई कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। मुखिया बबलू यादव के नेतृत्व में दोनों की जबरन शादी करा दी गई। राहुल ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक लड़की का पिता भी है। उसने आरोप लगाया कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। उसके साथ मारपीट की गई। उसकी जबरन शादी करा दी गई।
राहुल ने कहा कि अगर दोस्ती निभाना गुनाह है तो हर दोस्त की शादी करा देनी चाहिए। मालती ने भी प्रेम प्रसंग के आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। राहुल की पत्नी करीना शर्मा ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। यह घटना पंचायत के नाम पर जबरदस्ती की गंभीर तस्वीर पेश करती है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। दोनों पक्ष गिद्धौर थाने में आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लड़के और लड़की की जबरन शादी कराना पकड़ौआ विवाह कहलाता है। ज्यातार मामलों में दहेज न देने की स्थिति में ऐसी शादी कराई जाती है।
हां यह एक तरह का अपराधा है, जिसमें अपहरण का केस बनता (IPC की धारा 363), जबरन शादी (IPC की धारा 366) और गन प्लाइंट मैरेज।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।