क्लास में पढ़ाने की जगह मैडम को किस रहा था टीचर, आखिर कौन थी वह महिला

Published : Sep 12, 2024, 04:35 PM IST
bihar teacher

सार

बिहार के एक प्राथमिक विद्यालय  के शिक्षक का एक मैडम के साथ बंद कमरे में अश्लीलता करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की अब सच्चाई सामने आ गई है। 

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद में स्थित एक प्राथमिक स्कूल के टीचर का क्लास के अंदर ही एक मैडम के साथ अश्लीलता करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि ये वीडियो खुद टीचर ने अपने मोबाइल में बनाया और खुदने ही स्कूल के एक ग्रुप में भी शेयर कर दिया, इस वीडियो में वे जिस महिला को चूमते हुए नजर आ रहे हैं, वह भी खुश होकर उनका साथ दे रही है। 

 

 

नोटिस देकर मांगा जवाब

जानकारी के अनुसार- जहानाबाद के घनौती प्राथमिक विद्यालय के टीचर मिथिलेश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है, वे एक बंद कमरे में किसी महिला के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद टीचर ने बनाया और अपने ही मोबाइल से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब इस वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग से लेकर यूजर तक एक्शन मोड में आ गए हैं, इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रश्मि रेखा ने आरोपी शिक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है कि वह जवाब दें कि ऐसी हरकत क्लास रूम में क्यों की गई। 

टीचर ने बताई हकीकत

इस वीडियो की अब सच्चाई सामने आ गई है, खुद शिक्षक का बयान सामने आया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा करते हुए बताया कि यह वीडियो 2017 का है और वीडियो में दिख रही महिला कोई मैडम नहीं बल्कि उनकी पत्नी है। यह वीडियो स्कूल का नहीं बल्कि उनके घर का है, जो मोबाइल में होने के कारण उनके बच्चों ने खेल-खेल में स्कूल के एक ग्रुप पर डाल दिया था। 

यह भी पढ़ें : खूबसूरत चाची ने दिखाया ऐसा जलवा, नई नवेली बीवी छोड़ आंटी को ले भागा भतीजा

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म