बिहार में हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे 20 लोग नदी में गिरे, मची चीख-पुकार

Published : Oct 17, 2024, 06:32 PM ISTUpdated : Oct 17, 2024, 06:33 PM IST
Bihar News

सार

पूर्णिया में अस्थायी नाव पर सवार होकर अंतिम संस्कार में जा रहे 20 लोग नदी में गिर गए। नदी पार करने के लिए पुल न होने के कारण बांस की नाव का इस्तेमाल किया गया था, जो भार सहन न कर सकी। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन सभी को बचा लिया गया।

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां पूर्णिया जिले में अस्थायी नाव पर सवार होकर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे 20 लोग नदी में जा गिरे। लोगों के नदी में डूबते ही चीख-पुकार मच गई। किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला गया। अभी तक इस हदासे में किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं आई है।

नदी के उस पर बना है कब्रिस्तान

दरअसल, नदी के उस पर कब्रिस्तान बना हुआ है, लेकिन उसे पार करने के लिए कोई पुल नहीं बना है। इसलिए यह लोग बांस की लकड़ियों से आस्थाई पुल या फिर नाव बनाकर उसके सहारे नदी पार करते हैं। गुरुवार को भी यह लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांस की बल्लियों को बांधकर उस पर सवार होकर जा रहे थे। लेकिन वेट ज्यादा होने के कारण लकड़ियां टूट गईं और लोग नदी में जा गिरे।

नदी में लोगों के डूबने का वीडियो भी वायरल

वहीं इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बांस की लकड़ियों पर खड़े होकर एक रस्सी को पकड़कर नदी को पार करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण ऊपर बैठे लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है और लोग एक के ऊपर एक गिरने लगते हैं। वहीं इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हर साल सैंकड़ों की बिहार में हो जाती मौत

बता दें कि बिहार में लोगों के नदी में डूबने के हादसे आम बात हैं। कभी नाव नदी में डूब जाती है तो कभी नदी पर बना पुल पानी में समां जाता है। जिसके चलते हर साल सैंकड़ों की मौत हो जाती है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर बिहार के मंत्री का अजीब तर्क, ‘डायबिटीज’ से क्या है कनेक्शन?
Weather Forecast 21 august 2026: बिहार-झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल