Heavy Rain Forecast: बिहार-झारखंड, मप्र-छग और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

आजकल में बिहार के अलावा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 7, 2023 2:47 AM IST / Updated: Aug 07 2023, 08:18 AM IST

पटना. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट के अनुसार, आजकल में बिहार के अलावा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

भारत में मानसून- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है।

उत्तर पश्चिम भारत में मानसून- किन राज्यों में बारिश की चेतावनी?

10 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में वर्षा की गतिविधि होने की संभावना है; 9 तारीख के दौरान उत्तर प्रदेश, 8 और 9 तारीख को उत्तराखंड में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 8 और 9 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

पूर्वी भारत में मानसून-पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की चेतावनी

8 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 9 अगस्त के दौरान बिहार और झारखंड में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 8 अगस्त के दौरान बिहार में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में मानसून-अरुणाचल, असम, मेघालय में बारिश का अलर्ट

अगले 4 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 अगस्त को मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

पश्चिम और दक्षिण भारत: अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कम वर्षा की गतिविधि रहेगी।

भारत में मानसून-पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

हिमाचल में कुदरत का कहर-भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से अब तक 200 की मौत ₹6563.58 करोड़ का नुकसान

ज्ञानवापी सर्वे के बीच बंदूकधारी पुलिसवालों के साथ काशी क्यों पहुंचे BJP सांसद निरहुआ?

 

Read more Articles on
Share this article
click me!