बेखाैैफ अपराधी: दुकान जा रहे व्यापारी को छू कर निकल गयी गोली, पहले भी हो चुका है हमला

दुकान जा रहे एक व्यापारी को गोली छूकर निकल गयी। जब उस पर हमला हुआ। उस समय व्यापारी अपने दुकान की तरफ जा रहा था। फायरिंग की आवाज से आसपास अफरा तफरी मच गयी।

Contributor Asianet | Published : Feb 13, 2023 10:11 AM IST

मोतिहारी। दुकान जा रहे एक व्यापारी को गोली छूकर निकल गयी। जब उस पर हमला हुआ। उस समय व्यापारी अपने दुकान की तरफ जा रहा था। फायरिंग की आवाज से आसपास अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकटठे हो गए, जबकि बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।

चेहरे और कनपटी पर लगे छर्रे

मोतिहारी के घोड़ासहन इलाके में सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में दहशत है। व्यापारी राजेश प्रसाद घोड़ासहन बसवरिया के निवासी हैं। बाजार में उनकी किराने की दुकान है। वह सुबह के समय घर से दुकान की ओर जा रहे थे। उसी दरम्यान अंबिका पैलेस के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राजेश पर फायरिंग कर दी। गोली उनके चेहरे को छूकर निकली। गोली से निकले छर्रे व्यापारी के चेहरे और कनपटी पर भी लगे हैं, जिससे वह जख्मी हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी। लोग घटनास्थल पर इकटठा होने लगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना की वजह क्या थी।

पहले भी हो चुका है हमला

बताया जा रहा है कि राजेश प्रसाद हुंडी कारोबार से भी जुड़े हैं। हालांकि वह खुद इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। इसके पहले भी उन पर एक बार हमला किए जाने की घटना की स्थानीय लोगों में चर्चा है। पुलिस का कहना है कि हमले में राजेश घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

अपराधियों के हौसले बुलंद

बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद है। बीते दिन जेडीयू नेता की उनकी घर के बाहर ही अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गयी थी। रंगदारी मांगने और लूट की घटनाओं ने आम जन को परेशान कर दिया है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है, हा​ल ही में रंगदारी मांगने के आरोपी रुद्रा गैंग के कुख्यात मुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

Share this article
click me!