कहीं हवा में न पलट जाए बाजी, एक ही प्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी

Published : Jun 05, 2024, 11:07 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 11:38 AM IST
Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

सार

सरकार बनाने को लेकर खींचतान का माहौल चल रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के लिए आज मीटिंग कर रही हैं। नीतीश कुमार सरकार बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में नीतीश और तेजस्वी  एक ही फ्लाइट में दिल्ली आ रहे हैं। ये चर्चा का विषय बना है। 

पटना। लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय सबसे अहम कड़ी बन गए हैं। चुनाव में एनडीए 292 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। आज एनडीए सरकार बनाने का दावा भी करने की सोच रही है। वहीं इंडिया गठबंधन भी पूरे जोर तोड़ में लगी है। एनडीए और इंडिया दोनों दलों ने दिल्ली में सभी नेताओं की बैठक बुलाई है। खास बात ये है कि इस खींचतान के बीच तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार एक ही फ्लाइट में सफर करते हुए दिल्ली आएंगे। ऐसे में हवा में भी कई बार बाजी पलटने का डर रहता है।

नीतीश से मिले तेजस्वी तो ये हुई बातचीत
फ्लाइट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। इस दौरान तेजस्वी नीतीश को देखकर सम्मान देते हुए खड़े होकर मिले। नीतीश भी तेजस्वी से सामान्य तौर पर मिले। तेजस्वी ने बताया कि शाम को मीटिंग है दिल्ली में वहीं जा रहा हूं, नीतीश ने भी यही बताया कि वह भी बैठक के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि इन हालात में दो विपक्षी एक फ्लाइट में बातचीत करते जाएं तो चिंता बढ़ जाती है।   

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार भाजपा को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण एनडीए और इंडिया गठबंधन के साझेदार आज महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। वे सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या जुटाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में एनडीए के लिए नीतीश कुमार का साथ बेहद जरूरी है। इस आपाधापी में अब दिल्ली की उड़ान में तेजस्वी और नीतीश साथ होने पर बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है।

पढ़ें ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार, पूर्ण बहुमत हासिल कर रचा इतिहास, पटनायक को पटकनी

क्या है अब तक जोड़तोड़
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 543 सदस्यीय संसद में 294 सीटों पर जीत हासिल की है। यह बहुमत की 272 सीटों से 22 अधिक है। जबकि विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें हासिल की हैं। इंडिया ब्लॉक को बहुमत के लिए 38 सीटें और चाहिए। एनडीए के दो सहयोगी टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार किसी के भी सिर ताज पहना सकते हैं। हालांकि दोनों ने आम चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा है। चर्चा है कि इंडिया गठबंधन के नेता जोड़तोड़ की राजनीति में जुटे हैं।  

दिल्ली की फ्लाइट में तेजस्वी और नीतीश साथ-साथ
कभी पुराने साझेदार रहे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली में अपने संगठन की मीटिंग अटेंड करने एक ही फ्लाइट में दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में ये उड़ान और इस उड़ान में दोनों के बीच क्या बातचीत होगी या हो सकती है ये भी चर्चा का  विषय बन गया है।

जेडीयू नेता ने अटकलों पर लगाया विराम
नीतीश के करीबी और जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किसी भी अफवाह पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि पार्टी एनडीए में ही रहेगी। उन्होंने इंडिया ब्लॉक में जाने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान