Bihar में मचा बवाल, लड़कियां छेड़ने पर हुआ विवाद, पुलिसवालों पर भी पथराव

Published : May 31, 2024, 09:37 AM ISTUpdated : May 31, 2024, 09:54 AM IST
daroga

सार

लड़कियां छेड़ने की बात पर बिहार में बवाल मच गया। जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो वह भी घायल हो गई। क्योंकि पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया था।

सीवान. गांव की लड़कियां जब बाजार से निकलती थी। तो कुछ लड़के उन पर कमेंट्स करते थे। लड़कियां मना करती तो उनके साथ छेड़खानी भी कर देते थे। ऐसे में जब पानी हद से पार चला गया तो जीबी नहर तरवारा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एवं उड़ियान टोला गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आक्रोशित लोगों ने बीच में पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिससे दारोगा सहित करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस फोर्स तैनात

दो पक्षों के बीच मचे बवाल के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पथराव में दरोगा अविनाश कुमार भी घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग फरार हो गए, तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कई लोगों को घर से उठाया है। बताया जा रहा है कि अभी हालात नियंत्रण में हैं। क्योंकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : UP : विधवा म​हिला से युवक ने किया ऐसा वादा, फिर कभी नहीं कर सकी उसे मना

बेटियों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरे गांव वाले

ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी उनके गांव की लड़कियां उधर जाती थी तो वहां के लोग लड़कियां छेड़ते थे। कमेंट्स करते थे। वे परेशान होकर इस बारे में घरवालों को बताती थी। जिस पर परिजनों ने कई बार थाने में पहुंचकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में परेशान होकर गांव वालों को खुद ही अपनी बेटियों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

यह भी पढ़ें : ये कैसी बेटी, प्रेमी के लिए भाई और बाप के टुकड़े कर फ्रिज में ठूंसे

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी