यूपी में एक विधवा महिला से एक युवक ने ऐसा वादा किया। जिसके बाद वो कभी उसे लड़के को मना नहीं कर सकी। वह हर दिन उसके घर आता था और हम बिस्तर होता था। लेकिन फिर एक दिन उसने अचानक रिश्ता तोड़ लिया।

पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला से वहीं आसपास रहने वाले एक युवक ने पहले तो दोस्ती की। फिर इसके बाद उससे एक दिन शादी करने का वादा कर लिया। फिर क्या था विधवा महिला ने इसके बाद उसे कभी भी घर आनेजाने से मना नहीं किया। कुछ दिन में दोस्ती से प्यार और फिर दोनों हम बिस्तर होने लगे। लेकिन एक दिन जब महिला ने युवक से शादी करने का जोर डाला तो उसके बाद उसने आना ही छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोज आता था फिर अचानक बंद

पहले तो युवक रोज विधवा महिला के पास आता था। उसी के साथ रात गुजारता था। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए बात करना शुरु किया, उसने आना कम कर दिया। लेकिन जब एक दिन महिला ने कहा कि ऐसा कब तक चलेगा, अब शादी कर लें, तो युवक ने आना बंद कर दिया। उसने अपना मोबाइल तक बंद कर लिया।

थाने पहुंची महिला

महिला ने युवक द्वारा दिये गए धोखे की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि उसे आनाजाना भी बंद कर दिया। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : प्रवचन और मोटिवेशनल बातें सुनती थी 3 लड़कियां, ट्रेन से कटकर दे दी जान

दो बच्चों की मां है महिला

महिला ने बताया कि वह सुनगढ़ी क्षेत्र में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति का देहांत हो चुका है। वह किराये के मकान में रहती है वहां छतरी चौराहे के समीप स्थित निर्मल गली में रहने वाले युवक दीपक कुमार वर्मा से उसकी पहचान हो गई थी। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कनाड़ा में अमेजन की सर्विस से परेशान हुई लड़की, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी