ओडिशा विधानसभा इलेक्शन में पहली बार भाजपा सरकार ने अपनी जीत दर्ज की है। भाजपा ने ओडिशा में 74 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 

नेशनल डेस्क। ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। ओडिशा में भाजपा ने 147 सीटों में से 74 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक अभी भी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। ओडिशा में पहली भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अप्रत्याशित जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। नवीन पटनायक के किले में सेंध लगाना आसान नहीं था लेकिन भाजपा ने ये कर दिखाया। भाजपा ने यहां विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्ष 2000 में सत्ता में काबिज बीजेडी ने 50 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 14 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 113 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ भाजपा ने 23 सीटें हासिल की थीं जबकि कांग्रेस को 9 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें नगरकुर्नूल लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, INC ने हासिल की शानदार जीत, इतने वोट से रहे विजयी

बीजेडी और बीजेपी का गठबंधन होते-होते रह गया
भाजपा ने आखिरकार नवीन पटनायक के 24 साल पुराने किले में सेंध लगा ही ली। 24 साल में पहली बार सत्ता यहां सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी मेहनत से खुद को जनता के सामने रखा और उनके मुद्दों को उठाया जिसका असर देखने को मिल रहा है। चर्चा है कि चुनाव से पहले बीजेपी और बीजू जनता दल (बीजेडी) के बीच गठबंधन को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी तो भाजपा ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बीजेपी ने यहां ओडिशा अस्मिता, ओडिशा गौरव को मुद्दा बनाया और इसका असर भी दिखा।

लोकसभा में भी लहराया परचम
भाजपा ने विधानसभा में ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 21 सीटों में से 19 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं पिछली बार वर्ष 2019 चुनाव में भाजपा को सिर्फ 8 सीटें हासिल हुई थीं।