'चुनाव के टाइम याद आता है धर्म', पप्पू यादव ने शाह की बिहार यात्रा को बताया 'वोट मैया यात्रा'

Published : Aug 04, 2025, 03:43 PM IST
pappu yadav vs bjp

सार

Pappu Yadav vs BJP: पप्पू यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड के मामले में तेजस्वी को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर तीखा वार किया। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का प्रवक्ता बताया और अमित शाह के सीतामढ़ी दौरे को भी चुनावी दौरा करार दिया है।

Patna News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दो मतदाता पहचान पत्र मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। अब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव तेजस्वी यादव के बचाव में आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग क्या होता है? चुनाव आयुक्त भाजपा का प्रवक्ता होता है, भाजपा जो आदेश देती है, चुनाव आयोग करता है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग नोटिस भेजता है। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग पहले यह बताए कि कितने लोगों के नाम काटे गए हैं। इस दौरान पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 8 अगस्त को सीतामढ़ी दौरे पर भी तंज कसा। पप्पू यादव ने कहा कि जब चुनाव होते हैं, तो इन लोगों को धर्म याद आता है।

'चुनाव आते ही भाजपाइयों को धर्म याद आता है'

पुनौरा धाम में 8 अगस्त को माता सीता के मंदिर का शिलान्यास होना है। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह सीता मैया की यात्रा नहीं, चुनावी यात्रा है। जब चुनाव होते हैं, तो भाजपा वालों को धर्म याद आता है। चुनाव खत्म होते ही उन्हें धर्म भी याद नहीं रहता। पप्पू यादव ने कहा कि वह न सनातन के हैं, न राम के।

ये भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली के तार से टकराई वैन, फैला करंट, 30 फीट गहरी खाई में गिरे 5 कांवड़ियों की मौत

'तेजस्वी को नोटिस भेजना बिल्कुल गलत'

सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग अलादीन का चिराग है? उससे जो कहोगे, वही करेगा। उन्होंने कहा कि 'चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा और मोदी जी भ्रम फैला रहे हैं। चुनाव आयोग अपने आप में एक 'संदिग्ध आयोग' है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने तेजस्वी को जो नोटिस भेजा है, वह बिल्कुल गलत है। कभी-कभी इंसान की जुबान ही पलट जाती है।'

राहुल गांधी कब आ रहे हैं बिहार?

इस दौरान पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे की भी जानकारी दी। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेता 10 अगस्त से बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ बिहार में यात्रा करेंगे। हम गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। हम कई जगहों पर राहुल गांधी के साथ भी रहेंगे। हम किसी भी हालत में गरीबों की आवाज को दबने नहीं देंगे। हम गरीबों को वोट से वंचित नहीं होने देंगे।"

ये भी पढे़ं- एक ही मकान में 6 जातियां और धर्म कैसे, लालू की बेटी रोहिणी ने EC पर बरसीं कहा- ये लिस्ट है या स्क्रिप्ट?

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Free Electricity: बिहार में किराएदारों की मौज! अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: JCB से खुदाई करते ही हुआ भयानक धमाका! आखिर कैसे फटा गैस पाइप?